पहले Brock Lesnar को रिटायर किया, अब बड़बोले रेसलर को पीटा...WWE में 28 साल के स्टार का आतंक जारी
WWE रिंग में ओबा फेमी का जलवा जारी है. वो बवाल मचा रहे हैं. मेन रोस्टर में उनका दबदबा देखने को मिला. अब रेड ब्रांड के शो में उन्होंने फेमस स्टार की हालत खराब की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE Raw में ओबा फेमी ने बवाल मचाया हुआ. इस साल रॉयल रंबल के बाद उनकी रेड ब्रांड मे एंट्री हुई. इसके बाद से उन्हें कोई हरा नहीं पाया है. उन्होंने अपना दबदबा बनाया हुआ है. वो हार मानने के लिए तैयार नहीं है. कंपनी उन्हें अच्छे अंदाज में बिल्ड कर रही है. इस हफ्ते भी उन्होंने रेड ब्रांड के शो में बवाल मचाया. इसके बाद फेमी ने एक बड़ा ऐलान भी किया. उन्होंने पूरे रोस्टर को चेतावनी दे दी है.
ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराया
2 / 6ओबा फेमी ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराया. लैसनर ने इसके बाद अपने दस्ताने और जूते उतारकर बताया कि वो संन्यास ले रहे हैं. लैसनर शायद अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आने वाले हैं. फेमी ने उन्हें हराकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
ओबा फेमी ने फेमस स्टार को किया धराशाई
3 / 6आप सभी जानते हैं कि ग्रेसन वॉलर बड़बोले हैं. वो ओबा फेमी को भी छेड़ चुके हैं. इस हफ्ते फेमी ने वॉलर के खिलाफ मैच की मांग की. फेमी के सामने वॉलर बिल्कुल भी टिक नहीं पाए. बहुत जल्दी उन्होंने वॉलर को हराकर उनकी हेकड़ी निकाल दी. अब फेमी से भिड़ने की दोबारा गलती वॉलर बिल्कुल भी नहीं करेंगे.
ओबा फेमी का बड़ा बयान
4 / 6ग्रेसन वॉलर को हराने का बाद ओबा फेमी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पूरे रोस्टर को ओपन चैलेंज दिया. फेमी ने कहा कि उनकी चुनौती जारी रहेगी. फेमी लगातार रेड ब्रांड में अपना दबदबा बना रहे हैं. अब देखना होगा कि उनकी चुनौती को अगले हफ्ते कौन स्वीकार करेगा.
फेमी और रोमन रेंस की हो सकती है टक्कर
5 / 6रेसलमेनिया 42 के बाद पोस्ट-शो में ओबा फेमी ने रोमन रेंस को भी चुनौती दी थी. रेंस ने मेगा इवेंट में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. रेंस ने भी फेमी को करारा जवाब दिया था. बहुत जल्द फेमी और रेंस की भिड़ंत हो सकती है.
फेमी का वर्ल्ड चैंपियन बनना तय
6 / 6WWE द्वारा हर हफ्ते ओबा फेमी का खूंखार रूप पेश किया जा रहा है. कंपनी उन्हें खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में तैयार कर रही है. उनका बहुत जल्द वर्ल्ड चैंपियन बनना तय लग रहा है. समरस्लैम 2026 से पहले वो चैंपियन बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.