WWE Backlash 2026 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक टाइटल मैच का ऐलान, भाई से होगी खतरनाक टक्कर
WWE में इस समय Backlash 2026 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. रोमन रेंस भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनका मैच किसके साथ तय किया गया है.

WWE Backlash 2026 को लेकर अब फैंस का धीरे-धीरे उत्साह बढ़ रहा है. हाल ही में रेसलमेनिया 42 खत्म हुआ था. वहां पर रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. रेंस अब Backlash 2026 में अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. हाल ही में ट्रिपल एच ने कहा कि रेंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपना जलवा दिखाएंगे. रेंस का विरोधी भी तय हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि उनका मुकाबला किस खूंखार रेसलर के साथ होगा.
रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?
2 / 6WWE Backlash 2026 में रोमन रेंस का मुकाबला जेकब फाटू के साथ होगा. दोनों कजिन भाई हैं. फाटू को पहली बार रेंस के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिला है. सबसे बड़ी बात है कि वो चैंपियन भी बन सकते हैं. फाटू को तगड़ा पुश इस बार कंपनी ने दिया है.
रोमन रेंस को कब मिली चुनौती?
3 / 6पिछले हफ्ते Raw में रोमन रेंस और द उसोज़ का रीयूनियन हुआ था. वहां पर जेकब फाटू ने आकर रोमन रेंस को चुनौती पेश की थी. फाटू ने कहा कि उन्हें रोमन का सबकुछ चाहिए. रेंस ने कहा कि वो फाटू को सोचने के लिए एक हफ्ते का समय देते हैं.
जेकब फाटू ने खुद को किया साबित
4 / 6SmackDown में द उसोज़ के कहने पर फाटू ने खुद को साबित किया. उन्होंने पहले अपने दम पर सोलो सिकोआ को हराया. इसके बाद फाटू ने MFT ग्रुप को अकेले ही धराशाई कर दिया. उसोज़ भी फाटू के एक्शन को देखकर हैरान रह गए थे.
रोमन रेंस और जेकब फाटू का हुआ सैगमेंट
5 / 6Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फाटू ने गुस्से में आकर रोमन के ऊपर हमला कर दिया. रेंस थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गए थे. अंत में रोमन ने माइक उठाकर फाटू से कहा कि वो उन्हें WWE Backlash 2026 में देख लेंगे.
फाटू को मिला बड़ा मौका
6 / 6जेकब फाटू ने जून 2024 में मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद से अभी तक उन्होंने जबरदस्त काम किया था. हाल ही में रेसलमेनिया 42 में उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को हराया था. अब फाटू के पास पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है. वो रेंस को हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.