विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए किया खास पोस्ट, वर्ल्ड कप जीत पर कही बड़ी बात

Virat Kohli Anushka Sharma: Team India के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को वर्ल्ड कप जीत का श्रेय दिया है। उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli Anushka Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के इस तरह अचानक संन्यास का ऐलान करने के बाद फैंस भावुक हैं। कोहली ने विश्व कप फाइनल में 76 रन की शानदार पारी खेली। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वह संन्यास की घोषणा कर देंगे, लेकिन प्रजेंटेशन में उन्होंने संन्यास की बात कहकर चौंका दिया। विराट कोहली विश्व कप जीत के बाद बेहद भावुक भी नजर आए। वह रोने लगे। इस इमोशनल मोमेंट ने करोड़ों फैंस की आंखें नम कर दीं। उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल भी लगाया था। अब उन्होंने पूरी दुनिया के सामने इस विश्व कप जीत और पत्नी के लिए बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किया खास पोस्ट 

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ”मेरी प्रिय, तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता। तुम मुझे हमेशा विनम्र और जमीन से जुड़ा रखती हो। तुम हमेशा पूरी ईमानदारी से कहती हो- ये जैसा भी है, वैसा है। मैं तुम्हारा आभारी हूं। यह जीत जितनी मेरी है, उतनी तम्हारी भी है। तुम्हारा शुक्रिया। मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूं।”

अनुष्का ने भी लिखा था खास नोट 

आपको बता दें कि अनुष्का ने भी भारत की जीत पर विराट कोहली के लिए खास पोस्ट लिखा था। विराट कोहली के हाथ में ट्रॉफी और राष्ट्रीय ध्वज के फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा- मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इंस्टाग्राम पोस्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड 

बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के साथ ट्रॉफी उठाते एक फोटो पोस्ट किया था। उन्होंने इसके साथ लिखा- इससे बेहतर दिन का सपना नहीं देख सकता था। ईश्वर महान है और मैं अपना सिर झुकाता हूँ। आखिरकार हमने यह कर दिखाया। जय हिंद। विराट कोहली के इस पोस्ट ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला पोस्ट बन गया है। कोहली के इस पोस्ट पर अब तक 1 करोड़ 79 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ