Team India में कौन लेगा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह? इन खिलाड़ियों में लगी रेस

Ravindra Jadeja T20i Retirement: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जडेजा ने टी-20 विश्व कप जीत के बाद ये घोषणा की।

Ravindra Jadeja Retirement

Ravindra Jadeja Retirement

Ravindra Jadeja T20i Retirement: आखिरकार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर करोड़ों सपने पूरे कर दिए। बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से शिकस्त दी, लेकिन इसके बाद तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। इन खिलाड़ियों के नाम हैं- विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा। विराट और रोहित के बाद जडेजा का टी-20 रिटायरमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में, जो टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए हैं। वर्ल्ड कप के बाद अक्षर का स्थान टी-20 इंटरनेशनल में सालों तक परमानेंट माना जा रहा है। अक्षर भी बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। अक्षर ने इस विश्व कप में 9 विकेट चटकाए और 92 रनों का योगदान दिया। जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 47 रन की शानदार पारी भी शामिल है। जडेजा के बाद अक्षर टीम इंडिया के परमानेंट मेंबर बनेंगे।

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर 

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा के लिए परफेक्ट ऑलराउंडर हो सकते हैं। हालांकि वाशिंगटन राइट आर्म स्पिनर हैं, लेकिन कुछ मौके छोड़ दें तो भारतीय टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी है, वे असरदार साबित हुए हैं। वाशिंगटन ने 43 मैचों में 34 विकेट झटके हैं। जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 107 रन बनाए हैं। वाशिंगटन ने अपना आखिरी टी-20 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 में खेला था। जहां उन्होंने तीसरे टी-20 में 3 ओवर में 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

शिवम दुबे 

शिवम दुबे को रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज दुबे को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी मौका मिला है। ऐसे में उनका स्थान भी लगभग पक्का माना जा रहा है। हालांकि दुबे मीडियम फास्ट ऑलराउंडर हैं, लेकिन बीसीसीआई उन्हें भारत के भविष्य के तौर पर देख रहा है।

विज्ञापन

IPL के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें

इसके अलावा स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की बात करें तो भारत के पास आईपीएल के कुछ स्टार खिलाड़ी हैं। जिनमें रियान पराग, क्रुणाल पांड्या, राहुल तेवतिया, तिलक वर्मा, हरप्रीत बराड़, अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है। देखना होगा कि कौनसा खिलाड़ी टीम इंडिया में जडेजा की जगह ले पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ