शोएब अख्तर-अफरीदी ने भारत की जीत पर किया रिएक्ट, रोहित-कोहली के लिए कही ये बड़ी बात

Shoaib Akhtar-Shahid Afridi Comment : भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया। इसे लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी इंडिया टीम को बधाई देते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए बड़ी बात कही।

Shoaib Akhtar-Shahid Afridi

Shoaib Akhtar-Shahid Afridi

Shoaib Akhtar-Shahid Afridi Comment : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मैच का मुकाबला लास्ट तक रोमांचक रहा और भारत ने अंतिम दो ओवर में मैच में बढ़त बना ली और साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। अब देश-विदेश से भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बधाइयां आ रही हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इंडिया क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

रोहित शर्मा पर क्या बोले शोएब अख्तर?

विज्ञापन

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर कर कहा कि टी20 विश्व कप के फाइनल में इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। मैं बार-बार कहा रहा था कि इंडिया डिस्टर्ब करता है। हिंन्दुस्तान को बहुत-बहुत मुबारक, क्योंकि इंडिया ने बहुत अच्छा खेला। राहुल शर्मा से जो गलती अहमदाबाद (वनडे विश्व कप फाइनल) में हुई थी, उसमें सुधार करते हुए उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

पाक खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की भावनाओं का किया कद्र

विज्ञापन

उन्होंने रोहित शर्मा की भावनाओं का कद्र करते हुए कहा कि विश्व कप जीतने के बाद वे रोते हुए मैदान पर गिर पड़े, जोकि सबकुछ कह दिया। इससे पता चलता है कि उनके लिए यह जीत क्या मायने रखती है। आपको बता दें कि जीत के बाद रोहित शर्मा मैदान की मिट्टी खाते नजर आए थे।

विज्ञापन

जानें शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को यादगार जीत के लिए बधाई दी। उनका मानना है कि रोहित शर्मा टीम के लिए एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं। उन्होंने विराट कोहली को लेकर कहा कि वे हमेशा की तरह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। अगर जसप्रीत बुमराह की बात करें तो निस्संदेह वे इस वक्त विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ