T20 WC 2024: BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश

BCCI Prize Money Team India: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने T20 World Cup जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की भारी भरकम प्राइज मनी देने की घोषणा की गई है।

BCCI Prize Money Team India

BCCI Prize Money Team India

BCCI Prize Money Team India: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद उसे दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। बारबाडोस में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर 7 रन से जीत के बाद करोड़ों सपनों को पूरा कर दिया। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हो रही है। ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये की प्राइज मनी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

125 करोड़ रुपये की बड़ी राशि की घोषणा

जय शाह ने लिखा- मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई!

विज्ञापन

आईसीसी से मिले 20.36 करोड़ रुपये 

आपको बता दें कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर आईसीसी की तरफ से चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही करीब 20.36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका की टीम भी हारकर मालामाल हुई है। वह 10.50 करोड़ रुपये लेकर घर लौटेगी। गौरतलब है कि आईसीसी ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही रिकॉर्ड-तोड़ राशि की घोषणा कर दी थी। इसके तहत 20वें नंबर पर रहने वाली टीम को भी पैसे दिए जाएंगे। आईसीसी ने कुल 93.52 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान किया था। सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ