---विज्ञापन---

खेल angle-right

Video: ‘सोचा नहीं था T20I से संन्यास लूंगा’, रोहित शर्मा को आखिर क्यों लेना पड़ा फैसला?

Rohit Sharma T20i Retirement Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर कुछ सवाल उठ रहे हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma T20i Retirement Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने चौंका दिया। पहले विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया। इसके कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर दी।

और तो और हाल ही में रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तीन दिग्गजों के एक साथ संन्यास लेने के बाद कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के अगले कोच गौतम गंभीर होंगे। ऐसे में टी-20 इंटरनेशनल में इन दिग्गजों की जगह को खतरा हो सकता था। ऐसे में तीन खिलाड़ियों ने खुद ही संन्यास की घोषणा कर दी।

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा का वीडियो वायरल

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं- मैंने सोचा नहीं था कि टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लूंगा, लेकिन सिचुएशन ऐसी आ गई है। मुझे लगता है कि ये सबसे सही समय है। वर्ल्ड कप जीतने से बड़ा कुछ भी नहीं है।

---विज्ञापन---

खेलते रहेंगे IPL 

इसके बाद रोहित से पूछा गया कि क्या वे आईपीएल खेलते रहेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा- 100 प्रतिशत। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे शेयर करने वाले यूजर ने गौतम गंभीर के बारे में सवाल पूछा है। यूजर ने कहा है कि क्या रोहित गंभीर को टार्गेट कर रहे थे क्योंकि वह कोच बनते ही बड़ा फैसला ले सकते थे।

---विज्ञापन---

गंभीर की वजह से संन्यास की बात सही नहीं

हालांकि ऐसा नहीं है क्योंकि लंबे समय से दोनों खिलाड़ियों के संन्यास पर चर्चा चल रही थी। कोहली ने तो यहां तक कहा कि इससे बेहतर समय क्या हो सकता है। अब नई पीढ़ी को चीजें देने का वक्त आ गया है। हालांकि कोहली, रोहित और जडेजा तीनों ही वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलते रहेंगे। ऐसे में अगर इस बात में सच्चाई होती तो ये खिलाड़ी इन दोनों फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेते।

---विज्ञापन---

गौतम गंभीर ने किया रिएक्ट

गौतम गंभीर ने भी विराट-रोहित के संन्यास पर बयान दिया है। विश्व कप जीत के साथ टी-20 करियर से अलविदा लेने का इससे बेहतर क्या समय क्या होगा। दोनों महान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। वे एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट खेलकर टीम की सफलता में योगदान देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Team India में कौन लेगा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह? इन खिलाड़ियों में लगी रेस 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: BCCI ने किया बड़ा ऐलान, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश 

ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर-अफरीदी ने भारत की जीत पर किया रिएक्ट, रोहित-कोहली के लिए कही ये बड़ी बात 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री से हो गया था टच? विरोधियों को नहीं पच रही भारत की जीत! 

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Retirement : विराट-रोहित के बाद रवींद्र जडेजा का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रोहित-विराट के बाद अब ये खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग, दोनों को है रनों की भूख

First published on: Jun 30, 2024 10:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola