IND vs SA: क्या सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री से हो गया था टच? विरोधियों को नहीं पच रही भारत की जीत!

Suryakumar Yadav Catch David Miller: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए T20 World Cup 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच पर विवाद शुरू हो गया है। ये कैच ऑफ द मैच था। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Suryakumar Yadav Catch David Miller

Suryakumar Yadav Catch David Miller

Suryakumar Yadav Catch David Miller: भारतीय टीम ने आखिर वो करिश्मा कर दिखाया, जिसका सालों से करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार था। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा। सूर्या ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर का मैच विनिंग कैच पकड़ा। बाउंड्री लाइन के पास उनके इस अद्भुत कैच को देख जहां फैंस के रोंगटे खड़े हो गए तो वहीं भारत की जीत को नहीं पचाने वाले विरोधी इस पर सवाल उठा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

बाउंड्री से टच हो गया था पैर? 

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सूर्या के कैच को स्लो मोशन में दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही उनके पैर का क्लोज शॉट लेकर कहा जा रहा है कि जूते के आगे का हिस्सा बाउंड्री लाइन से टच हो गया था। इसी तरह क्रिकेट के नियम 19.2 (ii) का हवाला देते हुए एक फैन पेज पर कहा जा रहा है कि नियमानुसार बाउंड्री लाइन आगे होनी चाहिए थी। कुछ लोगों ने बाउंड्री के आगे होने की शेडो भी दिखाई है। उनका कहना है कि इससे साउथ अफ्रीका को 6 रन मिल जाते, क्योंकि सूर्या का पैर सीमा रेखा के बाहर थे। MCC के इस नियम के अनुसार, अंपायर्स को पहले ही बाउंड्री लाइन तय करनी होती हैं। नियम 19.2.2.1 के अनुसार, पिच के निकटतम रेखा का किनारा सीमा होगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि सूर्या ने जहां कैच पकड़ा, वह बाउंड्री लाइन बड़ी होनी चाहिए थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक बार भी जूम नहीं किया?

ये भी कहा जा रहा है कि अंपायरों को इस बड़े मुकाबले में कैच को ठीक तरीके से देखना चाहिए था, लेकिन कभी-कभी अंपायर भी इन छोटे नियमों को भूल जाते हैं। जैसा कि उन्होंने 2019 विश्व कप में किया था। उन्होंने कैच के केवल 1-2 रिप्ले देखे और इसे आउट दे दिया। उन्होंने एक बार भी जूम नहीं किया। हालांकि सच्चाई ये है कि अंपायरों ने इसे ठीक से देखने के बाद ही आउट दिया था, लेकिन शायद भारत की जीत कुछ विरोधियों को नहीं पच रही है। जिसकी वजह से वे विवाद की बहस छेड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ