Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने दी RCB के खिलाड़ियों को चेतावनी, कहा- आप सभी के चेहरों से दिख रहा…

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. विराट कोहली RCB के कैंप के साथ जुड़ गए हैं और जमकर अभ्यास कर रहे हैं. कोहली ने अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपनी टीम को मोटिवेट किया और सभी प्लेयर्स को चेतावनी दी. विराट का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 21, 2026 08:57
Virat Kohli RCB
विराट कोहली ने किया प्लेयर्स को मोटिवेट

Virat Kohli: IPL 2026 की शुरुआत में अब लगभग एक हफ्ते का समय बचा हुआ है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 का खिताब जीता था और अब उनका लक्ष्य लगातार दूसरी ट्रॉफी उठाना होगा. RCB के लिए यह काम आसान नहीं होगा और अब विराट कोहली ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए बताया कि अब सभी टीमें उन्हें धूल चटाने की कोशिश करेंगी.

विराट कोहली ने किया RCB प्लेयर्स को मोटिवेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. अब RCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विराट कोहली ने अपनी टीम को IPL 2026 से पहले मोटिवेट किया और बताया कि वो चैंपियन हैं, इसी वजह से टीमें अब उन्हें दबाने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले दो-तीन सीजन में काफी मेहनत की है और इसी वजह से हमने पिछले साल जीत हासिल की. चीजें अब मुश्किल होंगी, क्योंकि अन्य टीमें हमें टक्कर देने की कोशिश करेंगी.’

---विज्ञापन---

विराट कोहली ने सभी को अपनी पूरी कोशिश करने के लिए मोटिवेट किया. उन्होंने कहा, ‘हम इन दिनों को खराब नहीं करेंगे. हम अब किसी भी सेशन का एक भी मिनट खराब नहीं करेंगे. हमें अगले ढाई महीने में अपना 120% देना होगा. सभी के चेहरों से दिख रहा है कि हम लोग चैलेंजर्स बनने के लिए उत्साहित हैं.’

आप नीचे पूरा वीडियो देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले टूटा क्रिस गेल का 175 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गुजरात के स्टार बल्लेबाज ने रच डाला इतिहास

विराट कोहली ने प्रैक्टिस सेशन में मचाया धमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से विराट कोहली मैदान से दूर हैं. अब IPL 2026 में वो सीधा मैदान पर वापसी करेंगे. कोहली अपने कमबैक को यादगार बनाना चाहते हैं. इसी वजह से वो नेट्स में पसीना बहा रहे हैं. हाल ही में RCB ने विराट कोहली के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें द रन मशीन बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR के 20 साल के युवा बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, 187.27 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

First published on: Mar 21, 2026 08:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.