IPL 2026 से पहले टूटा क्रिस गेल का 175 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गुजरात के स्टार बल्लेबाज ने रच डाला इतिहास
Aarya Desai 193 Runs Inning: क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड था. उन्होंने 2013 में IPL में 175 रन की पारी खेली थी. अब गुजरात के एक क्रिकेटर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

Aarya Desai 193 Runs Inning: IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले क्रिस गेल का सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में 175 रन की पारी का रिकॉर्ड था. IPL से एक हफ्ते पहले आर्या देसाई ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. 193 रन की पारी खेलते हुए वो टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि आर्या देसाई पहले KKR की टीम का हिस्सा रह चुके हैं और गुजरात से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.
आर्या देसाई ने खेली 193 रन की ऐतिहासिक पारी
2 / 6आर्या देसाई ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त सूरत क्रिकेट टी20 लीग में धमाल मचाया. उन्होंने 81 गेंदों में 193 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 21 चौके और 14 छक्के जड़े. सूरत टी20 लीग में राज्य के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हैं और उनके सामने आर्या की ये पारी सभी का दिल जीत गई.
क्रिस गेल का टूटा रिकॉर्ड
3 / 6क्रिस गेल ने IPL 2013 में इतिहास रच दिया था. उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी. यह टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी थी और अब तक कोई भी बल्लेबाज इसे तोड़ नहीं पाया था. अब भारत के इस युवा बल्लेबाज ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
193 रन की पारी पर GCA सचिव ने तोड़ी चुप्पी
4 / 6गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने IANS से बात करते हुए इसे एक टी20 मैच में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर घोषित किया. उन्होंने कहा, 'मैंने कभी किसी को उनकी तरह शॉट लगाते नहीं देखा. उनकी यह पारी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन और सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में आई है.'
KKR का हिस्सा रह चुके हैं आर्या देसाई
5 / 6आर्या देसाई ने गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया. इसी वजह से उन्हें KKR ने IPL 2023 सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक 22 मैच खेले हैं और 34.10 के औसत से 648 रन बनाए हैं.
IPL में दोबारा जगह बनाने का मौका
6 / 6इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. आर्या देसाई भले ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अब अपनी तूफानी पारी के जरिए उन्होंने IPL में वापसी की दावेदारी ठोक दी है. कई बार टूर्नामेंट से पहले या बीच में खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं. टीम को रिप्लेसमेंट की जरूरत होती है. ऐसे में इन-फॉर्म आर्या देसाई को मौका मिल सकता है.