MI vs RCB: आरसीबी के सामने सरेंडर हुई मुंबई इंडियंस, 18 रनों से दर्ज की शानदार जीत

MI vs RCB: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 20 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना सामना हुआ. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विशाल स्कोर बनाया था. आरसीबी की ओर से टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 18 रनों से पीछे रह गई.

Cricket News - 2026-04-12T233108.281

MI vs RCB: 12 अप्रैल रविवार को डबल हेडर मुकाबले में दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आरसीबी ने विशाल स्कोर बनाया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली, फिल्प साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इन तीनों बल्लेबाजों ने आज शानदार खेल दिखाया. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिया.

विज्ञापन

आरसीबी के बल्लेबाजों ने खोला मोर्चा

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे फिल्प साल्ट और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 120 रनों की साझेदारी की थी. साल्ट ने तूफानी अंदाज में 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 6 चौके के अलावा 6 छक्के जड़े थे, जबकि दूसरी ओर किंग कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे. इसके बाद नंबर 3 पर उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने भी तूफानी बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए. पाटीदार के बल्ले से इस मैच में 4 चौके के अलावा 5 छक्के निकले थे. इसके अलावा टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए. इस तरह आरसीबी ने 20 ओवर में 240/4 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी

241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस को औसतन शुरुआत मिली. रियान रिकल्ट ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. तिलक वर्मा खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाए और चलते बने. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए. मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 222/5 रन ही बना सकी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ