Arjun Tendulkar के लिए LSG की जर्सी में नजर आईं वाइफ सानिया चंडोक, लेकिन सारा तेंदुलकर के लुक्स ने किया हैरान

LSG vs GT: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की वाइफ सानिया चंडोक और बहन सारा तेंदुलकर भी नजर आईं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Arjun Tendulkar Wife Saaniya Chandhok

Arjun Tendulkar Wife Saaniya Chandhok

LSG vs GT, Arjun Tendulkar-Sara Tendulkar: गुजरात टाइटंस ने रविवार (12 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वहीं, इस मुकाबले के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक और बहन सारा तेंदुलकर एक साथ स्टेडियम में मैच देखती हुई नजर आईं.

विज्ञापन

अर्जुन LSG टीम का हिस्सा हैं और ऐसे में उनकी वाइफ सानिया लखनऊ की जर्सी में टीम को सपोर्ट करती दिखीं, लेकिन बहन सारा के लुक्स ने सबको हैरान कर दिया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

सारा तेंदुलकर ने किसे किया सपोर्ट?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए LSG vs GT मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक लखनऊ टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आईं. अर्जुन ने 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया के साथ सात फेरे लिए थे. हालांकि, मैच के दौरान अर्जुन की वाइफ सानिया तो लखनऊ की जर्सी पहनकर टीम को अपना सपोर्ट दिखाई दीं, लेकिन बहन सारा तेंदुलकर ने किसी भी टीम की जर्सी नहीं पहनी. सारा स्टैंड्स में लाइट ग्रीन कलर की कूर्ती में नजर आईं. सारा के इस लुक्स लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि वह आखिर किस टीम का सपोर्ट कर रही हैं?

गौरतलब है कि सारा के भाई अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं, जबकि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. सारा और गिल के डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा चल रही है. हालांकि, दोनों ने अब तक इस रिश्ते को न तो आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है और न ही इसे खारिज किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- LSG vs GT: अपने ही घर में गुजरात से हारे लखनऊ के नवाब, जीटी के धुरंधरों ने ऐसे बजाई बैंड

गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. लखनऊ के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी (18) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए.

जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 165 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और 4 मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था. उन्होंने साई सुदर्शन (15) के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन और जोस बटलर (60) के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की. बटलर ने 37 गेंदों में 11 चौकों की मदद से तेज तर्रार पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ