क्या खतरे में है विराट कोहली का IPL 2026 सीजन? RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

Virat Kohli: IPL 2026 में RCB और MI के बीच धमाकेदार मैच हुआ. विराट कोहली मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए और इसी कारण फील्डिंग करने नहीं आए. अब कोहली की चोट पर रजत पाटीदार ने बड़ा अपडेट दिया.

Virat Kohli Injury Update

विराट कोहली की चोट पर आया अपडेट

Virat Kohli: Injury Update IPL 2026 में 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को करारी हार थमाई. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा. हालांकि, दूसरी पारी में वो फील्डिंग करने नहीं आए. टखने में समस्या के कारण वो डगआउट में ही बैठे रहे और इससे सभी फैंस की चिंता बढ़ गई. सभी के मन में सवाल है कि कोहली ठीक हैं या नहीं. अब रजत पाटीदार ने विराट कोहली की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली की फिटनेस पर आया अपडेट

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बताया कि विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर है, यह अभी पता नहीं है. RCB मैनेजमेंट ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहता था, इसी वजह से उन्हें बाहर रखा गया. पाटीदार ने यह भी बताया कि कोहली ठीक हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी पूरी तरह नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वो ठीक हैं.’ रजत के बयान से साफ पता चलता है कि कोहली की चोट सीरियस नहीं है और वो शायद अगले मैच तक पूरी तरह फिट भी हो जाएंगे.

विज्ञापन

RCB की जीत पर क्या बोले रजत?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 222 रन ही बना पाई. 18 रन से RCB ने मैच अपने नाम किया. रजत पाटीदार ने विराट कोहली की चोट के अलावा RCB की जीत पर भी बात की. उन्होंने विराट कोहली और फिल साल्ट से मिली अच्छी शुरुआत को जीत का श्रेय दिया.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी के तरीके में क्लैरिटी नजर आती है. विराट भाई और फिल साल्ट ने जिस तरह से शुरुआत दी, इससे हमारा पलड़ा भारी रहा. इसके बाद मैंने और टीम ने पारी संभाली. मुझे लगता है कि पूरी टीम ने मिलकर कोशिश की. वानखेड़े स्टेडियम में माहौल एकदम शानदार है और यहां आकर अच्छा लग रहा है. खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना एक अलग ही फीलिंग देता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ