अर्शदीप सिंह पहली बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Arshdeep Singh: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उनका प्रदर्शन अब तक मिला-जुला ही रहा है. अब अर्शदीप अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में नजर आ रहे हैं. उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में अब फैंस जानना चाहते हैं.

arshdeep singh with samreen kaur

arshdeep singh with samreen kaur

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह अब तक अपने खेल की वजह से जाने जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर अब तक उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है. हालांकि उनका नाम एक पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है. एयरपोर्ट पर अब अर्शदीप इस पंजाबी मॉडल के साथ नजर आए हैं. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अर्शदीप सिंह 

पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई थी. जिसमें वो एक लड़की का हाथ पकड़े हुए थे. लड़की के हाथ में बने टैटू को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया था कि वो पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर हैं. अब समरीन के साथ अर्शदीप सिंह की एयरपोर्ट की एक वीडियो आई है. जिसमें दोनों पंजाब किंग्स टीम के साथ नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि साथ में ट्रैवल करके दोनों ने अपने रिश्ते को एक तरह से कंफर्म कर दिया है. हालांकि दोनों ने ही इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. समरीन कौर पंजाब किंग्स का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में भी नजर आ चुकी हैं. पहली बार अर्शदीप सिंह का किसी के साथ नाम जुड़ रहा है. 

विज्ञापन

जानें कौन हैं समरीन कौर  

समरीन कौर मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर रह चुकी हैं. हालांकि उनको पहचान पंजाबी म्यूजिक वीडियो से मिली. बॉलीवुड फिल्म 83 में भी समरीन कौर ने छोटी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने नेल पॉलिश नाम की वेब सीरीज में काम किया था. अभी भी समरीन बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही है. वहीं बात अर्शदीप सिंह की करें तो पंजाब किंग्स की टीम के वो अहम हिस्सा नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं हारी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ