---विज्ञापन---

MI vs RCB: लाइव मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को हुई इंजरी, रो-को फैंस को लगा बड़ा झटका

MI vs RCB: आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने है. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में रोहित-कोहली के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है.

---विज्ञापन---

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में फैंस को 2 दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़ी उम्मीदें थी.आरसीबी के विराट कोहली और मुंबई के रोहित शर्मा को देखने के लिए ही ज्यादातर फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही दोनों ही टीमों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दोनों ही फ्रेंचाइजी सीजन में अपना सिर्फ आज चौथा मुकाबला ही खेल रही हैं. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली को हुई इंजरी 

आरसीबी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. जहां पर सलामी बल्लेबाज के रुप में विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. हालांकि आरसीबी की पारी खत्म होने के बाद किंग कोहली फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे. बाद में आरसीबी ने बताया की टखने में चोट के कारण कोहली मैदान पर नहीं आए. वहीं मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे. वो 13 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, उस समय उनके मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या सामने आई. फिजियो ने उन्हें आकर देखा, हालांकि बाद में दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें मैदान से ही बाहर जाना पड़ा. इन दोनों खिलाड़ियों के ही फिटनेस पर कोई अपडेट अभी तक नहीं आया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह पहली बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

रो-को की इंजरी से फैंस को लगा झटका 

अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली इंजरी के कारण अगले कुछ मैचों के लिए बाहर हो जाते हैं, तो फैंस को बड़ा झटका लगेगा. दोनों ही दिग्गज अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो सिर्फ वनडे और आईपीएल खेलते हुए ही नजर आते हैं. ऐसे में अगर ये दोनों आईपीएल में भी इंजरी की वजह से कुछ मैच नहीं खेलते हैं, तो फैंस निराश होंगे. आईपीएल 2026 में अब तक इन दोनों ही बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं. दोनों ही दिग्गज इंजरी के पहले अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 17 वर्षीय स्टार क्रिकेटर की हुई मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

First published on: Apr 12, 2026 11:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola