---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

VIDEO: टिम डेविड ने IPL नियमों की उड़ाई धज्जियां, बीच मैदान अंपायर बने मजाक, मांगने पर भी नहीं दी गेंद

IPL 2026: आईपीएल में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक ऐसा वाकया हुआ जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टीम के तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड ने इस मैच में अंपायर के साथ एक ऐसी हरकत कर दी जो कि नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच वानखेड़े में एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल कर ली है. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने अंपायर के साथ एक ऐसी हरकत की जिसका विरोध हो रहा है. डेविड की इस हरकत को आईपीएल के नियमों का उल्लंघन भी माना जा सकता है और बोर्ड उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी ले सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

अंपायर के मांगने पर भी नहीं दी गेंद

इस मैच में आरसीबी की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब ही गेंद की कंडीशन में कुछ कमी नजर आई. ऐसे में अंपायर की जिम्मेदारी होती है कि वो गेंद को चेक करें और फैसला करे कि बॉल बदली जाएगी या नहीं. इस मैच में उलटा ही हुआ, टिम डेविड वहां पहुंचे और गेंद को हवा में उछाल कर चेक करने लगे. मामला और तब बढ़ा जब अंपायर के बार-बार मांगने पर भी उन्होंने गेंद नहीं सौंपी. कोई भी खिलाड़ी अगर मैच के दौरान अंपायर के काम में अड़चन बनता है तो इसे नियमों के खिलाफ माना जाना चाहिए. खिलाड़ी केवल अंपायर से गेंद बदलने का गुजारिश कर सकते हैं. 

---खबर नीचे जारी है---

आरसीबी के लिए खेली तूफानी पारी

आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम ने 20 ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 4 विकेट खोकर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया. फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. विराट कोहली को उनका भरपूर साथ मिला. उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने महज 20 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 जबरदस्त छक्के निकले. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टिम डेविड ने 16 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 34 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़िए-डग आउट में मोबाइल चलाने का मामला, एंटी करप्शन प्रोटोकॉल ब्रीच के लिए BCCI ने RR मैनेजर को भेजा नोटिस!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 13, 2026 12:59 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola