IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने के लिए उतरेंगे अभिषेक-ट्रेविस! देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

SRH vs RR Preview: IPL 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. SRH के ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा अब RR का विजय रथ रोकने की कोशिश करेगी. आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पूरा स्क्वाड, पिच और मौसम की रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

SRH vs RR Preview

आज होगा SRH vs RR मैच!

SRH vs RR Preview: IPL 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होने वाला है. टूर्नामेंट का 21वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में देखने को मिलेगा. RR को अब तक IPL 2026 में एक भी हार नहीं मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद की धाकड़ ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा अब उनका विजय रथ रोकने की कोशिश करेगी. आइए SRH vs RR के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

SRH vs RR, हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले: 21
  • SRH की जीत: 12
  • RR की जीत: 9
  • नो रिजल्ट: 0

SRH vs RR, पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. इस पिच पर उछाल रहता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच हाई स्कोरिंग साबित हो सकता है. गेंदबाजों को इस पिच पर उतनी मदद नहीं मिलती है. ऐसी स्थिति में बॉलर्स को सिर्फ अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए.

विज्ञापन

SRH vs RR मैच में कैसा होगा मौसम का हाल?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है. तापमान लगभग 35-37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. मैच के दौरान हल्की ड्यू आ सकती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अच्छा विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

SRH और RR का पूरा स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कमिंडु मेंडिस, डेविड पैन, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ