IPL 2026 से पहले KKR के 20 साल के युवा बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, 187.27 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

Angkrish Raghuvanshi Century: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. उनके इंट्रा स्क्वाड मैच में 20 साल के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का जलवा देखने को मिला. उन्होंने 187 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा.

Angkrish Raghuvanshi Century

KKR के युवा बल्लेबाज का शतक

Angkrish Raghuvanshi Century: IPL 2026 की शुरुआत में लगभग एक हफ्ते का समय बाकी है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले KKR के स्टार खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. उन्होंने IPL के 19वें सीजन के शुरू होने से ठीक पहले इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में 187 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में जगह बनाने की अपनी दावेदारी पेश कर दी.

विज्ञापन

अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा तूफानी शतक

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच का आयोजन किया. खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा गया. 20 मार्च को ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी ने धमाल मचाया. उन्होंने 187.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े. 20 साल के इस युवा खिलाड़ी की तूफानी पारी के दम पर उनकी टीम ने 19.2 ओवरों में 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया.

विज्ञापन

किस खिलाड़ी का कैसा रहा प्रदर्शन?

इंट्रा स्क्वाड मैच में पहली पारी में टिम सीफर्ट ने 13 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं सार्थक रंजन ने 16 गेंदों में 37 रन जड़ दिए. रिंकू सिंह ने 45 रन की शानदार पारी खेली. गेंद से कार्तिक त्यागी ने धमाल मचाया और तीन विकेट झटके. इसके अलावा वैभव अरोड़ा ने 2 और ब्लेसिंग मुजारबानी ने 1 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे 2 और फिन एलन 23 रन बनाकर आउट हो गए. मनीष पांडे और रमनदीप सिंह भी फेल हुए. अंगकृष को ऑलराउंडर अनुकूल रॉय का साथ मिला, जिन्होंने 17 गेंदों में 28 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करने में टीम की मदद की. कोलकाता नाइट राइडर्स के चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना और रोवमन पॉवेल KKR के स्क्वाड के साथ अभी तक नहीं जुड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ