---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: ‘मेरा सिर घूमने लगा…’, हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भड़के अश्विन, इस गलत फैसले से गंवाया मैच!

R Ashwin Criticized Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यह MI की लगातार तीसरी हार है. अब आर अश्विन का हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर गुस्सा फूटा.

---विज्ञापन---

R Ashwin Criticized Hardik Pandya Captaincy: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रखा, जिसके जवाब में MI सिर्फ 222 रन ही बना पाई. मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है. रजत पाटीदार के तूफानी अर्धशतक ने मुंबई इंडियंस से मैच दूर कर दिया. इसी के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की. उन्होंने बताया कि किस एक फैसले ने मैच को मुंबई इंडियंस से दूर कर दिया.

हार्दिक पांड्या पर क्यों भड़के अश्विन?

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी की आलोचना की. उन्होंने बताया कि रजत पाटीदार का रिकॉर्ड स्पिनर्स के खिलाफ शानदार है. इसके बावजूद जब रजत बल्लेबाजी करने आए, तो हार्दिक ने तुरंत गेंद स्पिनर मयंक मारकंडे को दे दी. उन्होंने कहा, ‘रजत पाटीदार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं. जब वो बल्लेबाजी करने आए थे, तो आपने गेंद सीधे मयंक मारकंडे को सौंप दी.’

---विज्ञापन---

अश्विन ने आगे कहा, ‘हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मयंक मारकंडे के दिमाग में क्या चल रहा होगा. हैदराबाद में पाटीदार ने उनकी हालत खराब कर दी थी. जब पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए, तो आपने तुरंत ही गेंद उन्हें दे दी. यह काफी खराब फैसला था. मेरा सिर घूमने लग गया था. 210 और 240 में काफी बड़ा फर्क होता है. मुंबई इंडियंस के स्पिनर्स ने 6 ओवरों में 80 रन लुटाए.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने के लिए उतरेंगे अभिषेक-ट्रेविस! देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

---विज्ञापन---

गेंदबाजों का हो रहा बुरा हाल

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का IPL 2026 में बुरा हाल रहा है. MI के लिए इस सीजन सबसे सफल तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की इकोनॉमी 13.45 की रही है. ट्रेंट बोल्ट ने भी जमकर रन लुटाए हैं और उनकी गेंदबाजी इकोनॉमी 12.22 की है. जसप्रीत बुमराह के लिए IPL 2026 अब तक किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. उन्होंने चार मैचों में एक भी विकेट नहीं झटका है. मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर की भी जमकर पिटाई हुई है. अब MI मैनेजमेंट को अपनी गेंदबाजी पर काम करने की सख्त जरूरत है.

ये भी पढ़ें:- क्या खतरे में है विराट कोहली का IPL 2026 सीजन? RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

First published on: Apr 13, 2026 01:35 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola