World War-3 और दुनिया पर AI का कब्जा, डरा देंगी 2026 के लिए बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां!

साल 2026 कैसा होगा ये हर कोई जानना चाहता है और इसी के चलते एक बार फिर से बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां चर्चाओं में हैं. साल 2026 के लिए उनकी भविष्यवाणियों ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.

WORLD WAR 3.jpg
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

साल 2026 कैसा होगा ये हर कोई जानना चाहता है और इसी के चलते एक बार फिर से बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां लोगों के बीच चर्चाओं में हैं. साल 2026 के लिए उनकी भविष्यवाणियों ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.

विज्ञापन

3 / 6

बाबा वेंगा ने साल 2026 में आर्थिक व्यवस्था को लेकर भविष्यवाणी की है. जिसमें कहा गया है कि साल 2026 में आर्थिक मंदी और वित्तियी अस्थिरता आ सकती है. इस मंदी के कारण कई कमजोर देशों की अर्थव्यवस्था गिर भी सकती है जिसके कारण वहां के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

4 / 6

साल 2026 में बाबा वेंगा ने AI को लेकर भी चेतावनी दी है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2026 में AI का प्रयोग बहुत तेजी से होगा और इंसान धीरे-धीरे इसका गुलाम होता चला जाएगा. इस दौरान हर काम एआई करेगा और इंसान का काम तो कम होगा लेकिन धीरे-धीरे एआई इतना ताकतवर हो जाएगा कि इंसान इसे नियंत्रित नहीं कर पाएगा.

विज्ञापन

5 / 6

वहीं, कई यूरोपीय मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने साल 2026 को प्रकृति के प्रतिशोध का साल बताया है. बाबा वेंगा के अनुसार, इस साल भूंकप, ज्वालामुखी विस्फोटों और चरम जलवायु परिवर्तन भी होगा. वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय जलवायु परिवर्तन संकट और बढ़ता तापमान इस भविष्यवाणी से कुछ हद तक मेल खाता है.

6 / 6

बाबा वेंगा ने साल 2026 में वैश्विक राजनीति के केंद्रीय नेताओं को लेकर भी चर्चा की है. उनके अनुसार, साल 2026 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वैश्विक राजनीति के केंद्रीय नेता बन जाएंगे. उन्होंने कहा कि पुतिन के नेतृत्व में रूस नए युग के शक्ति केंद्र के रूप में उभरेगा. विश्लेषकों का मानना ​​है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में इस दावे को लेकर राजनीतिक व्याख्याएं की जा रही हैं. हालांकि वैज्ञानिकों ने इन भविष्यवाणियों को महज कल्पना बताकर खारिज कर दिया है, फिर भी इसने आम लोगों के मन में जिज्ञासा और डर पैदा कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन