1000000 जिंदगियों पर मंडराया महासंकट, 2 भयंकर चक्रवाती तूफानों की दस्तक, 3 देशों में 230KM स्पीड वाले तूफान-बारिश का अलर्ट

कहीं भूकंप, कहीं भूस्खलन, कहीं चक्रवाती तूफान तबाही मचाते हैं। वेनेजुएला में भूकंप ने जिंदगियां छीन ली तो अब चक्रवाती तूफान 10 लाख जिंदगियों पर खतरा बनकर मंडरा रहा है। जी हां, प्रशांत महासागर में एक साथ 2 चक्रवाती तूफान एक्टिव हुए हैं, जो जापान, ताइवान और फिलीपींस में तबाही मचा रहे हैं।

cyclonic storm
1 / 7

प्रशांत महसागर के उत्तर-पश्चिम में उठा शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात (टाइफून) मेखला जापान और उसके आस-पास के द्वीपों की ओर बढ़ रहा है। वहीं पश्चिमी हिस्से में सक्रिय हुआ उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान हिगोस जापान और फिलीपींस के समुद्री क्षेत्रों के साथ-साथ ताइवान के समुद्र तटीय इलाकों में तबाही मचा रहा है।

विज्ञापन

आपस में टकराए दोनों चक्रवाती तूफान

आपस में टकराए दोनों चक्रवाती तूफान2 / 7

दोनों चक्रवाती तूफानों ने फुजीवाड़ा इफेक्ट क्रिएट किया है, यानी हिगोस और मेक्खला तूफान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं और मिलकर तबाही मचा रहे हैं। जब 2 चक्रवात आपस में इंटरैक्ट करते हैं तो इसे फुजीवाड़ा इफेक्ट कहते हैं। दोनों तूफानों के कारण 3 देशों के समुद्री तटीय इलाकों में रहने वाले 10 लाख लोगों की जान खतरे में है।

विज्ञापन

11 मीटर ऊंची समुद्री लहरें बनीं खतरा

11 मीटर ऊंची समुद्री लहरें बनीं खतरा3 / 7

मेखला और हिगोस तूफान समुद्र तट की ओर जाते समय 'सुपर टाइफून' (कैटेगरी 4) बन गया। इसलिए समुद्र तटीय शहरों में 185 किमी/घंटा से 230 किमी/घंटा स्पीड वाली तूफानी हवाएं चल रही हैं। 11 मीटर ऊंची तूफानी लहरें उठ रही हैं और भयंकर बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन के खतरे पैदा हो गए हैं।

ताइवान में तूफान और मूसलाधार बारिश

ताइवान में तूफान और मूसलाधार बारिश4 / 7

मेखला और हिगोस के असर से जापान और ताइवान में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे दक्षिणी ताइवान का एक बड़ा हिस्सा जनजीवन के लिए ठप हो गया। लाखों लोगों को घरों में ही बंद होकर रहना पड़ रहा है। हालांकि तूफान सीधे तट से नहीं टकराया, लेकिन दक्षिण में ताइनान, काओशुंग और पिंगटुंग में तूफान और बारिश तबाही मचा रही है।

विज्ञापन

जापान में 10 लाख लोग बेघर हो गए

जापान में 10 लाख लोग बेघर हो गए5 / 7

जापान और ताइवान में 10 लाख लोगों को तटीय शहर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। देश को हाई अलर्ट मोड में डालकर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज, दुकानें और दफ्तर बंद करके घरों में रहने को कहा गया है। जापान के मुख्य द्वीप क्यूशू, शिकोकू और होनशू के साथ-साथ टोक्यो, ओसाका और नागोया जैसे घने आबादी वाले शहर सीधे तूफान की चपेट में हैं।

ताइवान में रिकॉर्ड 88 सेंटीमीटर बारिश

ताइवान में रिकॉर्ड 88 सेंटीमीटर बारिश6 / 7

मेखला और हिगोस ने पहले ताइवान में लैंडफॉल किया। ताइवान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई है। भूस्खलन से पूरा द्वीप पानी-पानी हो गया है। ताइवान के दक्षिणी बंदरगाह शहर काऊशुंग में बाढ़ के तेज बहाव में बहने से 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ताइवान की मौसम एजेंसी के अनुसार, गुरुवार से अब तक कई इलाकों में 88 सेंटीमीटर (34.6 इंच) तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन

120 फ्लाइट कैंसिल और ट्रेनें रोकी गईं

120 फ्लाइट कैंसिल और ट्रेनें रोकी गईं7 / 7

जापान की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार, देश का परिवहन और औद्योगिक क्षेत्र चरमरा गया है। जापान एयरलाइंस और ऑल निप्पॉन एयरवेज ने ओकिनावा और कागोशिमा जाने और वहां से आने वाली 120 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। कई महत्वपूर्ण ट्रेन रूटों को भी रोक दिया गया है। दिग्गज ऑटोमेकर कंपनी टोयोटा ने क्यूशू स्थित अपने विनिर्माण प्लांट का काम बंद कर दिया है। निसान ने भी अपनी प्रोडक्शन लाइनों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन