दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां रनवे पर नहीं, सीधे समंदर की रेत पर लैंड करते हैं हवाई जहाज!

दुनियाभर में हवाई जहाज कंक्रीट के रनवे पर लैंड करते हैं. लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर विमान सीधे समंदर के किनारे रेत पर उतरते हैं.

Scotland Barra Airport Facts (5) (1)
1 / 5

यह अनोखा हवाई अड्डा स्कॉटलैंड के आउटर हेब्रिड्स में स्थित बर्रा द्वीप पर बना है. यहां उड़ानों का समय ट्रैफिक से नहीं बल्कि समंदर में आने वाले ज्वार-भाटा से तय होता है.

विज्ञापन

रेत पर बने अनोखे रनवे

रेत पर बने अनोखे रनवे2 / 5

हाई टाइड के दौरान यह पूरा रनवे पानी में डूब जाता है. पानी उतरने के बाद लकड़ी के खंभों की मदद से रेत पर विमान के लिए रास्ता मार्क किया जाता है.

विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुला रनवे

पर्यटकों के लिए खुला रनवे3 / 5

जब फ्लाइट्स का समय नहीं होता तो इस रनवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाता है. लोग यहां आकर घूम सकते हैं और खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं.

घूमने के लिए बेहतरीन जगह

घूमने के लिए बेहतरीन जगह4 / 5

बर्रा द्वीप अपनी सफेद रेत और खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है. यहां आने वाले सैलानी ऐतिहासिक किसिमुल कैसल और शानदार लोकल सी-फूड का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे पहुंचें इस जादुई द्वीप पर?

कैसे पहुंचें इस जादुई द्वीप पर?5 / 5

मई से सितंबर के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. आप ग्लासगो से फ्लाइट लेकर सीधे इस बीच रनवे पर उतर सकते हैं या फिर फेरी की मदद से यहां पहुंच सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन