भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक, 4 देशों में 315KM स्पीड वाले बवंडर और भारी बारिश की चेतावनी, कितना खतरनाक है टाइफून BAVI जानें?

भारत में मानसून की बारिश तबाही मचा रही है। यूरोपीय देशों में भयंकर गर्मी ने हाहाकार मचाया हुआ है तो चीन-ताइवान और फिलीपींस समेत अमेरिका के प्रशांत महाद्वीप में कैटेगरी-5 का खतरनाक विनाशकारी चक्रवाती तूफान तबाही मचाने के लिए तैयार है।

super typhoon bavi
1 / 4

पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक तूफान उठा, जो कैटेगरी-5 का चक्रवाती तूफान बन गया और अमेरिकी प्रशांत महाद्वीप की ओर बढ़ रहा है। 6 जुलाई को गुआम, रोटा, टिनियन और साइपन में लैंडफॉल के बाद तूफान मारियाना द्वीप की ओर बढ़ेगा। वहां से अगले सप्ताह चक्रवाती तूफानी फिलीपींस, ताइवान और चीन की ओर जा सकता है।  

विज्ञापन

हवाओं की स्पीड 300 किलोमीटर से ज्यादा

हवाओं की स्पीड 300 किलोमीटर से ज्यादा2 / 4

चक्रवाती तूफान की हवाओं की स्पीड 160 मील प्रति घंटा (260 किमी/घंटा) है। अमेरिकी मौसम विभाग ने गुआम, रोटा, टिनियन और साइपन में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। क्योंकि गुआम और मारियाना द्वीप में 259 किलोमीटर प्रति घंटे (161 मील प्रति घंटे) की स्पीड वाली हवाएं चल रही हैं। 315 किलोमीटर प्रति घंटे (195 मील प्रति घंटे) की स्पीड वाले झोंके लग रहे हैं। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और भारी बारिश हो रही है।

विज्ञापन

अगले सप्ताह फिलीपींस में तूफान का लैंडफॉल

अगले सप्ताह फिलीपींस में तूफान का लैंडफॉल3 / 4

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मारियाना द्वीप समूह को पार करके बुधवारत तक सुपर टाइफून बावी फिलीपींस और उसके बाद पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। फिलीपींस में इस तूफान का नाम 'इंडे' होगा। हालांकि तूफान फिलीपींस के समुद्र तट से सीधे नहीं टकराएगा, लेकिन इसकी हवाएं और बारिश लूजोन को प्रभावित करेगी। तूफानी हवाओं के साथ बारिश से लूजोन में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है, इसलिए अलर्ट दिया गया है।

सप्ताह के आखिर में चीन-ताइवान में लैंडफॉल

सप्ताह के आखिर में चीन-ताइवान में लैंडफॉल4 / 4

मौसम विभाग के अनुसार, गुआम, मारियाना द्वीप और फिलीपींस के बाद चक्रवाती तूफान बावी ताइवान और पूर्वी चीन की ओर बढ़ेगा। अगले सप्ताह के आखिर में तूफान ताइवान या पूर्वी चीन के समुद्र तटों से टकराएगा। ताइवान और चीन में यह विनाशकारी चक्रवात के रूप में पहुंचेगा। तूफानी हवाओं से जान-माल का नुकसान हो सकता है। वहीं भारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ आने और भूस्खलन होने का खतरा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन