नेपाल में 'जल प्रलय' के बाद क्या है स्थिति? तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर, पलभर में खत्म हो गया सबकुछ
Nepal Flash Flood: 26 अगस्त नेपाल के लिए ऐसा दिन था जिसे सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता है. तिब्बत बॉर्डर से आए फ्लैश फ्लड ने पलभर में सबकुछ तबाह कर दिया. सैंकड़ों की मौत हो गई और काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ के वायरल वीडियोज तबाही की अलग दास्तां बयान कर रहे हैं. इस त्रास्दी के दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जो विचलित कर रही है, आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ फोटोज पर

Tragedy In Nepal: नेपाल की त्रासदी की कई तस्वीरें दिल दहला देने वाली है, वहां का मंजर देखकर ही सिरहन पैदा हो रही है. कई लोगों ने अपनों को खोया, तो कई की जिंदगी पलभर में बदल गई. इस नेचुरल डिजास्टर के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. (Photo-PTI)
2 / 6ये तस्वीर गंडकी अंचल के तनहु जिले के देवघाट इलाके की है, जहां अचानक आई बाढ़ ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया, 27 अगस्त 2026 को स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने खोज और बचाव अभियान चलाया. नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या 300 के पार हो चुकी है, मृतकों की तादाद में और भी इजाफा होने की आशंका है.(Photo-PTI)
3 / 6नेपाल के देवघाट इलाके में फ्लैश के बाद एक महिला पुल पर जाकर पानी में डूबे हुए इलाके को देख रही है. 26 अगस्त से पहले इस इलाके नजारा कुछ और था, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है, महिला के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि ऐसा आखिर कैसे हो गया. (Photo-PTI)
4 / 6नेपाल में आई इस तबाही ने हर तरफ लाशों का ढेर बिछा दिया. पुलिस अधिकारियों ने देवघाट इलाके में पीड़ितों के शव बरामद किए. प्रशासन के लिए इन पार्थिव शरीर का समय रहते अंतिम संस्कार करना बेहद अहम हो गया है, क्योंकि अगर इस काम में देरी हो जाए, तो इलाके में महामारी फैल सकती है. (Photo-PTI)
5 / 6नेपाल का नुवाकोट जिला भी इस त्रासदी से अछूता नहीं रहा है, यहां के लोग अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैस मलबा साफ करने के लिए हेवी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है. आशंका है कि कई लोगों के शव इसी मलबे में दबे होंगे. (Photo-PTI)
6 / 6फ्लैश फ्लड में जो लोग बच गए हैं, वो भी अपनी जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहे हैं. पीड़ित लोगों में से ज्यादातर के पास खाने पीने का कोई सामान नहीं बचा है, ऐसे में राहतकर्मी लोगों के बीच राशन बांट रही हैं. ये तस्वीर नुवाकोट जिले के देवी घाट इलाके की है जहां एक बच्ची फूड पैकेट कलेक्ट कर रही है. (Photo-PTI)