इजराइल के डिमोना शहर को क्यों कहा जाता है मिनी इंडिया? जहां ईरान ने किया था हमला
इजराइल का डिमोना शहर ‘मिनी इंडिया’ के नाम से मशहूर है. ईरान के हमले के बाद यह शहर फिर से सुर्खियों में आ गया है.

इजराइल का डिमोना शहर ‘मिनी इंडिया’ के नाम से जाना जाता है, लेकिन आखिर क्यों? यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और हाल ही में ईरान के हमले के कारण यह फिर चर्चा में है.
बड़ी आबादी
2 / 6डिमोना की कुल 25 हजार की आबादी में से लगभग 8 हजार लोग भारतीय मूल के यहूदी हैं, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र, केरल और अहमदाबाद से आकर यहां बसे हैं.
सांस्कृतिक झलक
3 / 6यहां की गलियों में भारतीय चेहरे, मराठी भाषा की गूंज और शादियों में मेहंदी जैसी भारतीय रस्में आज भी पूरी जीवंतता के साथ निभाई जाती हैं.
खान-पान और बॉलीवुड
4 / 6इस शहर के घरों में दाल-चावल, वड़ा-पाव और पोहा जैसे व्यंजनों का स्वाद मिलता है और लोग आज भी राज कपूर से लेकर शाहरुख खान तक की फिल्मों के दीवाने हैं.
क्रिकेट का जुनून
5 / 6फुटबॉल के शौकीन इजरायल में डिमोना एक ऐसा केंद्र है जहां भारतीय प्रवासियों के कारण क्रिकेट का जबरदस्त बोलबाला है और स्थानीय टीमें आपस में मैच खेलती हैं. इन्हीं कारणों से डिमोना को को मिनी इंडिया कहा जाता है.
विकास में योगदान
6 / 6रेगिस्तान की बंजर जमीन को रहने लायक बनाने और शहर के औद्योगिक विकास में भारतीय प्रवासियों के श्रम का बहुत बड़ा हाथ रहा है.



















