781 साल तक चला युद्ध! ये हैं इतिहास की 5 सबसे लंबी जंगें, जिन्होंने बदल दिया दुनिया का नक्शा

इतिहास की किताबें अक्सर बड़े युद्धों की कहानियों से भरी होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जंगें ऐसी भी थीं जो कुछ सालों या दशकों नहीं, बल्कि सदियों तक चलती रहीं? इन युद्धों में न जाने कितनी पीढ़ियां पैदा हुईं और खत्म हो गईं, लेकिन मैदान-ए-जंग शांत नहीं हुआ. 781 साल तक चलने वाली 'रिकॉन्क्विस्टा' से लेकर रोम और फारस के बीच चली सदियों पुरानी दुश्मनी तक. आज हम जानेंगे दुनिया के उन 5 सबसे युद्धों के बारे में जिन्होंने महाद्वीपों का भूगोल और इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया. (AI Image)

longest war front
1 / 6

इतिहास की किताबें अक्सर बड़े युद्धों की कहानियों से भरी होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जंगें ऐसी भी थीं जो कुछ सालों या दशकों नहीं, बल्कि सदियों तक चलती रहीं? इन युद्धों में न जाने कितनी पीढ़ियां पैदा हुईं और खत्म हो गईं, लेकिन मैदान-ए-जंग शांत नहीं हुआ. 781 साल तक चलने वाली 'रिकॉन्क्विस्टा' से लेकर रोम और फारस के बीच चली सदियों पुरानी दुश्मनी तक. आज हम जानेंगे दुनिया के उन 5 सबसे युद्धों के बारे में जिन्होंने महाद्वीपों का भूगोल और इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया. (AI Image)

विज्ञापन

इबेरियन धार्मिक युद्ध - 781 वर्ष

इबेरियन धार्मिक युद्ध - 781 वर्ष2 / 6

इसे 'रिकॉन्क्विस्टा' के नाम से भी जाना जाता है. यह इतिहास का सबसे लंबा युद्ध है जो करीब 711 ईस्वी में शुरू हुआ और 1492 ईस्वी तक चला. इसमें यूरोपीय ईसाई साम्राज्यों ने मुस्लिम साम्राज्यों के खिलाफ इबेरियन प्रायद्वीप पर नियंत्रण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. (AI Image)

विज्ञापन

रोमन-जर्मनिक युद्ध - 600-700 वर्ष

रोमन-जर्मनिक युद्ध - 600-700 वर्ष3 / 6

113 ईसा पूर्व से 596 ईस्वी तक चले इन युद्धों ने यूरोप का भविष्य तय किया. रोमन साम्राज्य और विभिन्न जर्मनिक जनजातियों के बीच हुए इन निरंतर संघर्षों ने रोमन शक्ति को कमजोर करने में बड़ी भूमिका निभाई. (AI Image)

रोमन-फारसी युद्ध - 721 वर्ष

रोमन-फारसी युद्ध - 721 वर्ष4 / 6

यह संघर्ष ईसा पूर्व 54 में शुरू हुआ और लगभग 721 वर्षों तक चला. यह रोमन साम्राज्य और फारस के पार्थियन (बाद में ससानियन) साम्राज्यों के बीच क्षेत्रीय नियंत्रण के लिए एक लंबी जंग थी. (AI Image)

विज्ञापन

अराउको युद्ध - 300 वर्ष

अराउको युद्ध - 300 वर्ष5 / 6

चिली के अराउकानिया क्षेत्र में 1536 से 1825 तक चली यह जंग स्पेनिश उपनिवेशवादियों और वहां के मूल निवासी 'मापुचे' लोगों के बीच थी. अपनी जमीन और आजादी के लिए मापुचे लोगों ने लगभग 300 सालों तक कड़ा विरोध किया. (AI Image)

बायजेंटीन-सेलजुक युद्ध - 260 वर्ष

बायजेंटीन-सेलजुक युद्ध - 260 वर्ष6 / 6

11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच चले इन युद्धों ने बायजेंटीन साम्राज्य की कमर तोड़ दी थी. अनातोलिया पर नियंत्रण के लिए बायजेंटीन और सेलजुक तुर्कों के बीच हुई इन लड़ाइयों ने मध्य पूर्व के इतिहास को नई दिशा दी. (AI Image)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन