कैसा था पाषाण युग? जहां ट्रंप ने ईरान को भेजने की दी थी धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए आक्रामक लहजे में कहा था कि अगले दो से तीन हफ्तों में हम ईरान पर इतना भीषण हमला करेंगे कि वह पाषाण युग में पहुंच जाएगा, जहां उसकी असली जगह है. जानें, कैसा था पाषाण युग? जहां ट्रंप ने ईरान को भेजने की दी थी धमकी

stone age history
1 / 5

क्या आप जानते हैं कि असल में पाषाण युग कैसा था? इतिहास के पन्नों को पलटें तो पाषाण युग मानव सभ्यता का वह शुरुआती हिस्सा है जो लगभग 25 लाख साल पहले शुरू हुआ और करीब 5,000 साल पहले खत्म हुआ. यह वह समय था जब इंसान के पास न बिजली थी, न घर और न ही आज की तरह सुख-सुविधाएं.

विज्ञापन

कैसे पड़ा पाषाण युग का नाम?

कैसे पड़ा पाषाण युग का नाम?2 / 5

पाषाण युग का नाम 'पाषाण' (पत्थर) इसलिए पड़ा क्योंकि उस समय पत्थर ही इंसान का सबसे बड़ा हथियार और औजार था. आदिमानव ईंट-पत्थर के घरों में नहीं, बल्कि प्राकृतिक गुफाओं में रहते थे या पेड़ों के नीचे शरण लेते थे. वे जंगली जानवरों से बचने के लिए गुफाओं के मुहाने पर आग जलाकर रखते थे.

विज्ञापन

क्या खाता था उस दौर का इंसान?

क्या खाता था उस दौर का इंसान?3 / 5

उस समय खेती बहुत कम होती थी. पाषाण युग के इंसान जंगली जानवरों का शिकार करते थे और मछलियां पकड़ते थे. इसके अलावा जंगलों से कंद-मूल, फल, बेरीज और बीज इकट्ठा करके अपना पेट भरते थे. शुरुआत में वे कच्चा मांस खाते थे, लेकिन आग की खोज के बाद उन्होंने मांस को भूनकर खाना शुरू किया.

रहन-सहन और पहनावा

रहन-सहन और पहनावा4 / 5

उस दौर में कपड़े सिलने की मशीनें नहीं थीं. कड़ाके की ठंड और मौसम की मार से बचने के लिए आदिमानव जानवरों की खाल, पेड़ों की छाल और बड़े पत्तों को शरीर पर लपेटते थे. वे समूहों में रहते थे ताकि शिकार करना आसान हो और दुश्मनों से रक्षा हो सके.

विज्ञापन

सैन्य शब्दावली में समझें मतलब

सैन्य शब्दावली में समझें मतलब5 / 5

सैन्य शब्दावली में किसी देश को 'पाषाण युग' में भेजने का अर्थ है उसके आधुनिक जीवन के आधार को पूरी तरह नष्ट कर देना. जैसे देश का पावर सिस्टम तबाह करना ताकि कोई लाइट या मशीनरी न चले. आवाजाही के सभी रास्ते बंद कर देना. इंटरनेट, फोन और सैटेलाइट सिस्टम को ठप करना.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन