अमीर बनने का सीक्रेट है इस शख्स के पास, 18 बार जीत चुका लॉटरी; जानिए अपनाता है कौन-सी ट्रिक?

अमीर बनने का सपना है और पैसा ही पैसा कमाना चाहते हैं तो अमेरिका के एक शख्स के पास इसका सीक्रेट है, जो आपकी किस्मत को चमका देगा। वह 25 साल में 18 बार लॉटरी जीत चुका है और बंपर कमाई कर चुका है। जानना चाहेंगे कैसे तो आइए इसकी सफलता का राज पता करते हैं...

Lottery Winner
1 / 6

लॉटरी किस्मत का खेल है, लेकिन इस खेल में अमेरिका के Idaho के रहने वाले रॉबर्ट डेवन की किस्मत उसका हर बार साथ देती है। वह एक बार नहीं, बल्कि 18 बार लॉटरी जीत चुका है। हाल ही में उसने 1,000,000 डॉलर के किंग स्क्रैच गेम से 50000 डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) की लॉटरी जीती है और यह उसकी 18वीं उपलब्धि है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट से इंटरनेट को हिलाया

इंस्टाग्राम पोस्ट से इंटरनेट को हिलाया2 / 6

लॉटरी जीतने के बाद बेवन ने अपनी कहानी के बारे में दुनिया को बताने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट में उसने अपनी लॉटरी जीतने वाली तस्वीरों, आज तक जीती गई लॉटरी की डिटेल और एक वीडियो अपलोड की, जिसमें उसने अपनी 'किस्मत' का ऐसा राज खोला कि इंटरनेट हिल गया और लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन

1997 में पहली लॉटरी में जीती थी कार

1997 में पहली लॉटरी में जीती थी कार3 / 6

रॉबर्ट ने बताया कि उसकी किस्मत 1997 में चमकी शुरू हुई थी, जब उसे लॉटरी में शेवरले की ब्लेजर कार जीती थी। तब से आज तक वह छोटे कैश प्राइज से लेकर 200000 डॉलर (करीब 1.6 करोड़) तक जीत चुका है और इस जीत के पीछे का राज असली राज उसकी किस्मत या भगवान आशीर्वाद नहीं, बल्कि लाइफ पार्टनर उसकी पत्नी है।

मनोरंजन के लिए खरीदते हैं लॉटरी

मनोरंजन के लिए खरीदते हैं लॉटरी4 / 6

रॉबर्ट बताते हैं कि उन्होंने रातों-रात अमीर बनने के लालच में कभी लॉटरी नहीं खरीदी। वे तो मजा लेने के लिए, लाइफ में कुछ एडवेंचरस करने के लिए लॉटरी खरीदते हैं। इतना ही नहीं वे लॉटरी खरीदने के लिए अपनी पत्नी को साथ लेकर जाते हैं और जब भी वे दोनों मिलकर लॉटरी खरीदते हैं तो जीत जाते हैं। जीते गए पैसे को दोनों यूज करते हैं।

विज्ञापन

पत्नी के साथ लॉटरी खरीदने जाते

पत्नी के साथ लॉटरी खरीदने जाते5 / 6

रॉबर्ट बताते हैं कि पैसा कमाने का असली मजा तभी है, जब उसे मिलकर खर्च करने वाला कोई साथ हो। वे पत्नी के साथ ही लॉटरी खरीदते हैं और जीते हुए पैसे उसी के साथ बांटते हैं। यह अब उनकी आदत बन गई है और पत्नी के साथ एन्जॉय करने का एक मूमेंट बन गया है। दूसरे शब्दों में कहूं तो मैं नहीं, मेरी पत्नी मेरे लिए बहुत लकी है

40 साल से साथ निभा रही पत्नी

40 साल से साथ निभा रही पत्नी6 / 6

रॉबर्ट ने बताया कि वे खुशकिस्मत हैं कि एक महिला के साथ 40 साल बिताने का मौका मिला, जिसमें से 25 साल तो वे उसके साथ लॉटरी का गेम खेलते हुए मजा ले रहे हैं और जीत भी रहे हैं। लॉटरी का जीता हुआ पैसा दोनों अपनी जिंदगी गुजर बसर के अलावा इडाहो में सार्वजनिक स्कूल बनवाने और सरकारी इमारतों के रखरखाव में मदद करने में खर्च करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन