क्या 'कॉकरोच जनता पार्टी' लड़ सकती है लोकसभा-विधानसभा चुनाव? जानिए क्या कहता है EC का नियम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या ये पार्टी लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. जानिए चुनाव आयोग के नियम, पार्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और चुनाव चिन्ह से जुड़े अहम तथ्य.

Cockroach Janata Party
1 / 7
Credit: Freepik

विज्ञापन

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?2 / 7

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP तेजी से वायरल हो रही है. ये एक व्यंग्यात्मक डिजिटल पॉलिटिकल अभियान माना जा रहा है, जिसे अभिजीत दीपके ने शुरू किया. युवाओं की बेरोजगारी, महंगाई और सिस्टम से नाराजगी को लेकर ये अभियान चर्चा में आया है.

विज्ञापन

क्या ये ऑफिशियल राजनीतिक पार्टी है?

क्या ये ऑफिशियल राजनीतिक पार्टी है?3 / 7

फिलहाल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अभी एक सोशल मीडिया बेस्ड आंदोलन और डिजिटल कैंपेन के रूप में चल रही है. चुनाव लड़ने के लिए किसी भी संगठन को चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है.

क्या ‘कॉकरोच’ चुनाव चिन्ह मिल सकता है?

क्या ‘कॉकरोच’ चुनाव चिन्ह मिल सकता है?4 / 7

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी पार्टी को ऐसा चुनाव चिन्ह नहीं दिया जाता जो विवादित, आपत्तिजनक या भ्रम पैदा करने वाला हो. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘कॉकरोच’ जैसे प्रतीक को आधिकारिक चुनाव चिन्ह के तौर पर मंजूरी मिलना मुश्किल माना जा रहा है.

विज्ञापन

कैसे वायरल हुई CJP?

कैसे वायरल हुई CJP?5 / 7

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कुछ ही दिनों में लाखों युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसके मीम्स, वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हुए. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस अभियान ने युवाओं की नाराजगी को मजाक और व्यंग्य के जरिए सामने रखा.

अभिजीत दीपके कौन हैं?

अभिजीत दीपके कौन हैं?6 / 7

अभिजीत दीपके को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का संस्थापक बताया जा रहा है. वो अमेरिका के बोस्टन में पढ़ाई कर चुके हैं और डिजिटल कम्युनिकेशन से जुड़े रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रणनीति और व्यंग्यात्मक अंदाज ने CJP को वायरल बना दिया.

विज्ञापन

क्या CJP सच में चुनाव लड़ सकती है?

क्या CJP सच में चुनाव लड़ सकती है?7 / 7

अगर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ चुनाव आयोग में आधिकारिक तौर पर रजिस्ट्रेशन कराती है और सभी नियमों को पूरा करती है, तो उसके उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, चुनाव चिन्ह और पार्टी की मान्यता चुनाव आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगी. (All Photos Credit: Freepik) (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन