भारत में कहां है 'सांपों वाला गांव', घरों के अंदर खुलेआम घूमते हैं कोबरा, जानकर चौंक जाएंगे आप!
India's Snake Village: भारत का एक ऐसा गांव है जो अपनी अनोखी परंपरा के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां जहरीले कोबरा सांप इंसानों के साथ बिना डर और हिंसा के रहते हैं. गांव के लोग सांपों को भगवान का रूप मानते हैं और उनके लिए घरों में खास जगह भी बनाई जाती है.

भारत का सबसे रहस्यमयी गांव
2 / 6महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मौजूद शेतफल गांव को 'स्नेक विलेज ऑफ इंडिया' कहा जाता है. यहां जहरीले कोबरा सांप गांववालों के साथ खुलेआम रहते हैं. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि लोग सांपों से डरते नहीं, बल्कि उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं.
घरों में सांपों के लिए खास जगह
3 / 6शेतफल गांव के कई घरों में देवस्थान जैसी छोटी जगह बनाई जाती है, जहां सांप आराम कर सकें. गांव के लोग मानते हैं कि नाग देवता की पूजा करने से परिवार सुरक्षित रहता है और समृद्धि आती है.
बच्चों के बीच भी घूमते रहते हैं कोबरा
4 / 6यहां कोबरा सांपों का दिखना आम बात है. गांव में कई बार सांप बच्चों के पास या आंगन में नजर आते हैं, लेकिन लोग घबराते नहीं हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि सालों से यहां सांपों के काटने की घटनाएं बेहद कम रही हैं.
नाग पूजा की सदियों पुरानी परंपरा
5 / 6शेतफल गांव में नाग पूजा की परंपरा बहुत पुरानी है. नाग पंचमी के दौरान यहां खास पूजा होती है और सांपों को दूध-प्रसाद चढ़ाया जाता है. गांववालों का मानना है कि सांपों का सम्मान करना नेचर के साथ बैलेंस बनाए रखने का तरीका है.
दुनियाभर से आते हैं पर्यटक
6 / 6शेतफल गांव को देखने के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं. पर्यटक यहां इंसानों और सांपों के अनोखे रिश्ते को करीब से देखने आते हैं. ये गांव अब ट्रैवल और डॉक्यूमेंट्री प्रेमियों के बीच भी काफी फेमस हो चुका है. (All Photos Credit: Freepik)