राष्ट्रपति ट्रंप की बहू की ग्लैमर्स तस्वीरें वायरल, 48 साल के बेटे ने रचाई दूसरी शादी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे Donald Trump Jr. और उनकी नई पत्नी Bettina Anderson की शादी के बाद सोशल मीडिया पर बेटिना के स्टाइलिश लुक्स चर्चा में हैं. उनके आउटफिट्स ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींच लिया है.

Donald Trump Junior New Wife Bettina Anderson
1 / 6
Credit: Social Media

विज्ञापन

पाउडर ब्लू को-ऑर्ड सेट ने जीता दिल

पाउडर ब्लू को-ऑर्ड सेट ने जीता दिल2 / 6

बेटिना ने पाउडर ब्लू रंग का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें ओवरसाइज्ड शर्ट और मैचिंग रैप मिनी स्कर्ट शामिल थी. आउटफिट पर की गई शेल और बीडेड डिटेलिंग ने पूरे लुक को बीच वेकेशन वाइब्स दीं.

विज्ञापन

रैप स्कर्ट बनी फैशन हाईलाइट

रैप स्कर्ट बनी फैशन हाईलाइट3 / 6

इस लुक की सबसे खास बात उनकी नॉट-डिटेलिंग वाली रैप स्कर्ट रही. बो स्टाइल पैटर्न और शेल एम्बेलिशमेंट ने आउटफिट को क्लासी और ट्रेंडी टच दिया. फैशन एक्सपर्ट्स भी ऐसे बीच-फ्रेंडली आउटफिट्स को इस सीजन का ट्रेंड मान रहे हैं. बेटिना ने अपने लुक को व्हाइट कैट-आई सनग्लासेस, स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल्स, डायमंड रिंग्स और ब्रेसलेट्स के साथ पूरा किया. उन्होंने ज्यादा ज्वेलरी की बजाय मिनिमल स्टाइलिंग को चुना, जिससे उनका आउटफिट और ज्यादा उभरकर सामने आया.

दूसरा आउटफिट भी रहा चर्चा में

दूसरा आउटफिट भी रहा चर्चा में4 / 6

एक दूसरी तस्वीर में बेटिना ने पाम ट्री प्रिंट वाली व्हाइट शर्ट और लाइम ग्रीन रैप स्कर्ट पहनी. ये लुक भी वेकेशन फैशन का शानदार उदाहरण बना. शर्ट की रिलैक्स्ड फिटिंग और स्कर्ट की नॉट डिटेलिंग ने आउटफिट को बेहद स्टाइलिश बनाया.

विज्ञापन

ट्रंप जूनियर भी दिखे स्टाइलिश

ट्रंप जूनियर भी दिखे स्टाइलिश5 / 6

तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी व्हाइट शर्ट और कैजुअल वेकेशन लुक में नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री और मैचिंग स्टाइल सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है.

बहामास वेडिंग के बाद बढ़ी चर्चा

बहामास वेडिंग के बाद बढ़ी चर्चा6 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन ने पहले फ्लोरिडा में कानूनी शादी की और बाद में बहामास में करीबी परिवार और दोस्तों के बीच जश्न मनाया. शादी के बाद से दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन