इंडोनेशिया में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, इसके आगे जिराफ भी फेल! जिसने देखा कांप गई रूह

इंडोनेशिया के जंगलों में दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप मिलने का दावा किया गया है. ये विशाल रेटिकुलेटेड पाइथन करीब 7.22 मीटर लंबा बताया जा रहा है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी इसकी पुष्टि की है. इस अजगर को देखने के बाद वैज्ञानिक और वन्यजीव एक्सपर्ट भी हैरान हैं.

World's Longest Snake
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

दुनिया का सबसे लंबा सांप मिला

दुनिया का सबसे लंबा सांप मिला2 / 6

इंडोनेशिया के साउथ सुलावेसी इलाके में दुनिया का सबसे लंबा जंगली सांप मिलने का दावा किया गया है. ये विशाल रेटिकुलेटेड पाइथन करीब 7.22 मीटर लंबा है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, ये अब तक का सबसे लंबा जंगली सांप है. इस विशाल मादा अजगर को 'इबू बैरन' नाम दिया गया है.

विज्ञापन

कितनी लंबाई और वजन?

कितनी लंबाई और वजन?3 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सांप की लंबाई लगभग 23 फीट 8 इंच यानी 7.22 मीटर है. इसका वजन करीब 96 से 125 किलोग्राम तक बताया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस सांप की लंबाई लगभग 23 फीट 8 इंच यानी 7.22 मीटर है. इसका वजन करीब 96 से 125 किलोग्राम तक बताया गया है. विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े सांप बेहद दुर्लभ होते हैं.

रेटिकुलेटेड पाइथन क्यों खास है?

रेटिकुलेटेड पाइथन क्यों खास है?4 / 6

रेटिकुलेटेड पाइथन दुनिया की सबसे लंबी सांप प्रजाति मानी जाती है. ये जहरीला नहीं होता, लेकिन अपने शिकार को जकड़कर मार देता है. ये प्रजाति दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में पाई जाती है.

विज्ञापन

जंगलों में तेजी से घट रहा है आवास

जंगलों में तेजी से घट रहा है आवास5 / 6

विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों की कटाई और इंसानी दखल की वजह से ऐसे विशाल सांपों का प्राकृतिक आवास कम होता जा रहा है. यही वजह है कि इतने बड़े सांप अब बहुत कम दिखाई देते हैं.  

कितना खतरनाक है ये अजगर?

कितना खतरनाक है ये अजगर?6 / 6

ये अजगर इतना खतरनाक है कि ये बड़े से बड़े जानवरों को आसानी से शिकार बना सकता है. ये गाय-भैंस जैसे भारी जानवरों को भी तुरंत निगलने की क्षमता रखता है. (All Photos Credit: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन