UP Heatwave Alert: यूपी के 11 जिलों में IMD का रेड अलर्ट, आगरा-बांदा समेत 40 शहरों में बरस रही आग

UP 40 Cities Heatwave Alert : मानसून से पहले चिलचिलाती गर्मी से पूरा देश उबल रहा है। 100 सबसे गर्म शहरों में 40 शहर केवल यूपी के बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अब 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. बांदा का तापमान तो 48 डिग्री के पार चला गया है. क्या पारा इस साल 50 के पार चला जाएगा? अब तो यही सवाल है.

UP Heatwave Alert.jpg
1 / 5

UP 40 Cities Heatwave Alert : मई के आखिर में उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौजूदा स्थिति पर गौर किया जाए तो इस समय दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 40 यूपी के हैं. उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते ऐसी ही लू चलने की आशंका है. अगले दो दिन के लिए प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD)  के मुताबिक, यूपी के 11 जिलों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है.

विज्ञापन

यूपी के इन शहरों में रेड अलर्ट

यूपी के इन शहरों में रेड अलर्ट2 / 5

20 मई के लिए आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर के अलावा औरैया, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज के लिए भी रेड अलर्ट है. यही वजह है कि यूपी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिन के लिए तो कई जिलों में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है. ऐसे में अगले दो दिन उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों पर भारी हैं. पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी

इन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी3 / 5

मुरादाबाद, बांदा, इटावा और औरैया का हिट लिस्ट में नाम है, जहां पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रयागराज, बदायूं, रामपुर, फतेहपुर, संभल, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मिर्जापुर, अलीगढ़, बलरामपुर, बरेली और वाराणसी में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जबकि जौनपुर, आजमगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, सीतापुर, शाहजहांपुर, शामली और अयोध्या में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

अफ्रीका से भी ज्यादा गर्म यूपी

अफ्रीका से भी ज्यादा गर्म यूपी4 / 5

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 40 शहर कैसे आ गए? मौसम विभाग के नक्शे में उत्तर प्रदेश अलग से लाल रंग से दर्शाया गया है.क्योंकि यूपी इस वक्त सबसे ज्यादा गर्म है. यूपी में तो ऐसा लगता है कि जैसे हर शहर में सड़कों पर तंदूर लगा हो. सुबह 10 बजते ही तापमान 45 के पार पहुंच रहा है.आलम यह है कि दुनिया और देश के सबसे गर्म इलाकों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के शहरों ने अपनी जगह बना ली है.

विज्ञापन

इमरजेंसी से निपटने को अलर्ट

इमरजेंसी से निपटने को अलर्ट5 / 5

उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वो अतिरिक्त बेड और पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था रखें. इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को भी सतर्क रहने को कहा गया है. हॉस्पिटल परिसर में रोगियों और तीमारदारों के लिए पीने का पानी का इंतजाम करने को कहा गया है. अस्पताल परिसर में लू, धूप व गर्मी से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन