UP Rain Alert: यूपी में 24 जुलाई को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें लखनऊ समेत अपने जिले का हाल

UP Rain Alert: यूपी में 24 जुलाई को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी. 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें लखनऊ समेत अपने जिले में मौसम का हाल.

UP Rain Alert
1 / 6

उत्तर प्रदेश में मानसून का असर और अधिक तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने 24 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में मुसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

24 जुलाई को मौसम का मिजाज

24 जुलाई को मौसम का मिजाज2 / 6

24 जुलाई को पूरे प्रदेश में मौसम का रुख बदला-बदला नजर आएगा. इस दौरान कई प्रमुख जिलों में बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी3 / 6

मेरठ, मथुरा, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर और कानपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में भी तेज वर्षा हो सकती है.

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी4 / 6

बारिश के साथ-साथ इन प्रभावित इलाकों में भीषण आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के तापमान का हाल

राजधानी लखनऊ के तापमान का हाल5 / 6

लखनऊ में कल यानी 24 जुलाई को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील

सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील6 / 6

तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन