UP Rain Alert Tomorrow: यूपी के 23 जिलों में IMD की चेतावनी! कल लखनऊ से लेकर वाराणसी तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

UP Rain Alert Tomorrow: उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, वाराणसी और आगरा समेत कई शहरों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

UP Rain Alert Tomorrow 25 July 2026
1 / 6

उत्तर प्रदेश में कल मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

प्रभावित मुख्य जिले

प्रभावित मुख्य जिले2 / 6

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही मथुरा, बुलंदशहर और ज्योतिबाफुले नगर में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.

विज्ञापन

अवध और कानपुर मंडल

अवध और कानपुर मंडल3 / 6

राजधानी लखनऊ, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी और कानपुर में मूसलाधार बारिश का अनुमान है. अयोध्या और रायबरेली के आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ पानी गिर सकता है.

पूर्वांचल में बारिश

पूर्वांचल में बारिश4 / 6

गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में कल झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं. वहीं बहराइच और सोनभद्र के जिलों में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

विज्ञापन

बुंदेलखंड का हाल

बुंदेलखंड का हाल5 / 6

झांसी और ललितपुर जैसे बुंदेलखंड के इलाकों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

राजधानी का तापमान

राजधानी का तापमान6 / 6

लखनऊ में कल दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन