Kal Ka Mausam: यूपी में कल मेरठ-आगरा समेत 20 से ज्यादा जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने शहर का मौसम

UP Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में कल (10 जुलाई) चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. मेरठ और आगरा समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

UP Kal Ka Mausam
1 / 6

उत्तर प्रदेश में कल यानी 10 जुलाई को चक्रवाती हवाओं के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने मेरठ, गौतमबुद्ध नगर और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भारी आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

तेज हवाओं की रफ्तार

तेज हवाओं की रफ्तार2 / 6

इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है.

विज्ञापन

भारी बारिश की चेतावनी

भारी बारिश की चेतावनी3 / 6

अलीगढ़, मथुरा, आगरा और कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहरों में कल मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है. इसके साथ ही बांदा, बिजनौर, पीलीभीत और मोरादाबाद में भी बादलों की आवाजाही के साथ भारी बौछारें पड़ सकती हैं.

इन जिलों में भी अलर्ट

इन जिलों में भी अलर्ट4 / 6

बरेली, बहराइच, सीतापुर और बलरामपुर के निवासियों को भी कल मौसम के बदले मिजाज के कारण सावधान रहने को कहा गया है. वहीं कुशीनगर, हरदोई, अयोध्या और उन्नाव में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

सुल्तानपुर और आजमगढ़ का हाल

सुल्तानपुर और आजमगढ़ का हाल5 / 6

सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ के इलाकों में कल सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के झोंकों के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर दिन भर जारी रह सकता है.

लखनऊ के तापमान का अपडेट

लखनऊ के तापमान का अपडेट6 / 6

राजधानी लखनऊ में कल 10 जुलाई को भारी बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन