Monsoon Alert in UP: यूपी में 23 से 27 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट! 20 से ज्यादा जिलों में IMD की चेतावनी, जानें अपने शहर का मौसम
Monsoon Alert in UP: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग (IMD) ने 23 से 27 जुलाई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदला-बदला नजर आएगा. पश्चिमी यूपी में जहां छिटपुट बारिश होगी, वहीं पूर्वी यूपी में बादलों की आवाजाही के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
2 / 6मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, बरेली, झांसी, प्रयागराज और सोनभद्र समेत कई प्रमुख जिलों में अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बिजनौर, रामपुर, बांदा और चित्रकूट जैसे इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.
पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश की संभावना
3 / 6पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 23 और 24 जुलाई को व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद 26 और 27 जुलाई को इस क्षेत्र में भारी बारिश का दौर और ज्यादा तेज हो सकता है.
पश्चिमी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
4 / 6पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 25 से 27 जुलाई तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है. इस दौरान कई जगहों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है.
तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत
5 / 6लगातार हो रही बारिश और बादलों के डेरे के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. इससे पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
सावधानी बरतने की दी गई सलाह
6 / 6मौसम विभाग ने खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी है. तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा गया है.