UP Rain Alert: यूपी में कल से 26 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले का हाल

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने 22 से 26 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP Rain Alert Tomorrow
1 / 6

उत्तर प्रदेश में 22 से 26 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ, नोएडा और पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक जानें अपने शहर के मौसम का हाल.

विज्ञापन

पूर्वी यूपी में अलर्ट

पूर्वी यूपी में अलर्ट2 / 6

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल से ही बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 से 24 जुलाई के दौरान इस क्षेत्र में कई जगहों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं.

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी का हाल

पश्चिमी यूपी का हाल3 / 6

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी आने वाले दिनों में मानसून काफी मेहरबान रहने वाला है. यहां 23 से 25 जुलाई के बीच कई जिलों में मूसलाधार बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है.

पश्चिम के प्रमुख जिले

पश्चिम के प्रमुख जिले4 / 6

सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों में कल से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसके अलावा बरेली, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ जैसी जगहों पर भी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

पूर्वी जिलों में बारिश

पूर्वी जिलों में बारिश5 / 6

राजधानी लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और वाराणसी समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज, गोरखपुर, बांदा और आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों के जमकर बरसने की उम्मीद है.

गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी से मिलेगी राहत6 / 6

लगातार होने वाली इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन