Kal Ka Mausam: यूपी में कल अलीगढ़-कानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, जानिए अपने शहर का हाल

UP Weather Tomorrow: यूपी में कल यानी 10 जुलाई के लिए मौसम को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. आइये इन जिलों के बारे में जानते हैं.

UP Weather Tomorrow
1 / 5

मौसम विभाग ने यूपी के मेरठ, आगरा और मथुरा के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार कल इन जिलों में भारी बारिश और करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आने की संभावना है.

विज्ञापन

अलीगढ़ और कानपुर

अलीगढ़ और कानपुर2 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक कल अलीगढ़, कानपुर और बहराइच में भी तेज तुफान और मुसलाधार बारिश हो सकती है. लोगों से अपील की गई है कि वे घर से बाहर निकलने को लेकर सतर्क रहें.

विज्ञापन

बलरामपुर और देवरिया का मौसम

बलरामपुर और देवरिया का मौसम3 / 5

IMD ने बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर और देवरिया में भी आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने और बेवजह घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है.

सिद्धार्थनगर और बस्ती का मौसम

सिद्धार्थनगर और बस्ती का मौसम4 / 5

यूपी के सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई और रायबरेली में भी तूफानी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

लखनऊ का मौसम

लखनऊ का मौसम5 / 5

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस जा सकता है. लोगों को भारी बारिश और आंधी से बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है और किसानों को खुले खेतों में जाने के लिए मना किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन