UP Rain Alert: यूपी के लखनऊ-बाराबंकी समेत इन जिलों में 16-17 जुलाई को भीषण बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 16 और 17 जुलाई को झमाझम बारिश होने की उम्मीद है. इन दो दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा.
यहां होगी भीषण बारिश
2 / 6लखनऊ, बाराबंकी और श्रावस्ती में प्रशासन ने बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है. इन जिलों के लोगों को खराब मौसम में सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में भी अलर्ट
3 / 6सीतापुर, लखीमपुर खीरी और हरदोई समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही बांदा, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर में भी बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं.
पूर्वांचल का हाल
4 / 6गोरखपुर और महाराजगंज जैसे पूर्वांचल के जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश का नया पूर्वानुमान जारी किया है. इन इलाकों में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है.
धूल भरी आंधी
5 / 6बारिश के साथ-साथ राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बात कही गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन धूल भरी हवाओं के चलने से मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा.
मौसम विभाग की चेतावनी
6 / 6प्रशासन की ओर से इन इलाकों में तूफानी हवाएं चलने की विशेष चेतावनी जारी की गई है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे आंधी-पानी के समय पक्के मकानों की शरण लें.



















