UP Rain Alert: यूपी में कल से बदलेगा मौसम! कई जिलों में 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

UP Rain Alert Tomorrow: यूपी में कल से मौसम फिर से बदलने जा रहा है. कई जिलों में 22 जुलाई तक हल्के और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आइये जानते हैं कहां कैसा मौसम रहने की उम्मीद है.

UP Rain Alert Tomorrow
1 / 5

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 17 जुलाई से पूरे यूपी में बारिश अपना पांव फैलाने को तैयार है. इससे पूरे प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन उमस अपना सिमत और तेज कर सकता है.  

विज्ञापन

अलीगढ़ का मौसम

अलीगढ़ का मौसम2 / 5

कल से बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और अलीगढ़ में तेज आंधी और भारी बारिश होने की संभावना है. यहां के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

मथुरा का मौसम

मथुरा का मौसम3 / 5

वहीं 17 जुलाई से मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, कुशीनगर, देवरिया कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भी भारी आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ का मौसम

लखनऊ का मौसम4 / 5

लखनऊ के मौसम की बात करें तो वहां कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री तक जा सकता है. बताया गया है कि बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है.

विज्ञापन

किसानों और आम लोगों को राहत

किसानों और आम लोगों को राहत5 / 5

किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के सक्रिय होने से धान सहित खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा. साथ ही लोगों को गर्मी की परेशानी से भी छुटकारा मिलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन