दुनिया के इस देश में बना सबसे लंबा समुद्री पुल, सिर्फ पैदल कर पाएंगे सफर; कार को नहीं मिलेगी एंट्री

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में दुनिया का सबसे लंबा पुल बनाया गया है. ये नवनिर्मित समुद्री पुल जिसका नाम है क्रुनुवुरेंसिल्टा ब्रिज (Kruunuvuorensilta Bridge) अब लोगों के लिए इसे खोल दिया गया है. ये ब्रिज देखने में बहुत ही सुंदर है. इससे बिना कार के भी लोग शहर के उन हिस्सों तक आराम से पहुंच सकते हैं जहां पहले जाना मुश्किल था.

Kruunuvuorensilta Bridge
1 / 6

विज्ञापन

क्रुनुवुरेंसिल्टा ब्रिज (Kruunuvuorensilta Bridge)

क्रुनुवुरेंसिल्टा ब्रिज (Kruunuvuorensilta Bridge)2 / 6

क्रुनुवुरेंसिल्टा ब्रिज (Kruunuvuorensilta Bridge) को दुनिया के सबसे लंबे समुद्री पैदल पुलों में गिना जा रहा है. यह पुल Helsinki, Finland में स्थित है और समुद्र के ऊपर बनाया गया है. यह पुल विशेष रूप से पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों के लिए बनाया गया है. अब इस ब्रिज के बनने से शहर के कई ऐसे इलाके आसानी से जुड़ गए हैं, जहां पहले पहुंचना मुश्किल था.

विज्ञापन

कितनी है इस ब्रिज की लंबाई

कितनी है इस ब्रिज की लंबाई3 / 6

मिली जानकारी के अनुसार, इस ब्रिज की लंबाई करीब 1191 मीटर है. यह ब्रिज खासतौर से पैदल चलने वाले, साइकिल चालकों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए तैयार किया गया है. इस ब्रिज पर कार नहीं चलेगी, जिससे यह ब्रिज इको फ्रैंडली और कार फ्री बिज बन गया है. बता दें कि यह ब्रिज सिर्फ आने जाने का रास्ता ही नहीं बल्कि एक टूरिस्ट आकर्षण भी बन गया है. यह पुल Helsinki में Kruunuvuorenranta इलाके को Korkeasaari island से जोड़ता है.

ब्रिज पर होगी फोटोग्राफी, साइकिलिंग और वॉकिंग

ब्रिज पर होगी फोटोग्राफी, साइकिलिंग और वॉकिंग 4 / 6

इस ब्रिज पर चलते हुए लोग बिना किसी गाड़ी के आराम से वॉकिंग, साइकिलिंग और फोटोग्राफी का मजा भी ले सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रूट पूरी तरह से कार फ्री है, जिससे आपका सफर और भी शानदार और सुरक्षित हो जाता है. यहां से Baltic Sea शहर की खूबसूरत स्काईलाइन और आसपास के द्वीपों का शानदार नज़ारा दिखता है.

विज्ञापन

ट्राम चलाने की भी है योजना

ट्राम चलाने की भी है योजना5 / 6

इस पुल की खास बात यह है कि इस पुल पर प्राइवेट कारों की एंट्री बिल्कुल नहीं है. हालांकि, भविष्य में यहां ट्राम चलाने की योजना है. मौदूदा समय में यह जगह पैदल चलने वालों और साइकिल चलाने वालों के लिए ही बनी है.

देखने को मिलेगा सुंदर नजारा

देखने को मिलेगा सुंदर नजारा6 / 6

पुल Helsinki में Kruunuvuorenranta इलाके को Korkeasaari island से जोड़ता है, इस पुल से पानी के किनारे टहलते हुए, सुंदर नज़ारे देखते हुए या बिना कार के साइकिल से अलग-अलग इलाकों में जाना सफर को खास बना देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन