Power Cut Alert: IT हब कहे जाने वाले इस शहर में 21 जुलाई को घंटों गायब रहेगी बिजली! BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया की पूरी लिस्ट?

21 जुलाई को IT हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु शहर के कई इलाकों में बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहने वाली है. आइए जानते हैं वजह और टाइमिंग.

Power Cut Alert Bangalore
1 / 8

बिजली सेवा आज के वक्त में हर शहर व गांवों में लोगों को सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है. कुछ घंटों का पावर कट, आज ऐसा महसूस कराता है कि मानों दुनिया रुक सी गई हो. इसी कड़ी में देश में IT हब के नाम से जाने वाले इस शहर में 21 जुलाई को बिजंली सेवाएं प्रभावित रहेंगी. जानिए शहर का नाम और वजह.  

विज्ञापन

21 जुलाई को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

21 जुलाई को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती2 / 8

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने 21 जुलाई को शहर के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की जानकारी दी है. यह पावर कट कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPTCL) द्वारा किए जाने वाले जरूरी रखरखाव कार्य के कारण किया जाएगा. ऐसे में जरूरी है कि अगर आप प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं, तो कटौती से पहले तैयारी कर लें.

विज्ञापन

क्यों किया जा रहा है पावर कट?

क्यों किया जा रहा है पावर कट?3 / 8

बिजली सप्लाई को सुरक्षित और बिना रुकावट बनाए रखने के लिए समय-समय पर सब-स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनों का रखरखाव किया जाता है. इसी प्रक्रिया के तहत 66/11 केवी वेलकास्ट सब-स्टेशन पर तकनीकी कार्य किया जाएगा. इस दौरान कुछ घंटों के लिए कई इलाकों नें बिजली बंद रखी जाएगी ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा बनी रहे और भविष्य में बिजली आपूर्ती पहले से ज्यादा बेहतर हो सके.

इन इलाकों में 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा पावर कट

इन इलाकों में 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा पावर कट4 / 8

BESCOM के अनुसार, 21 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गंगानगर, वीवर्स कॉलोनी, CBI क्वार्टर्स, RBI कॉलोनी, CPU ब्लॉक, DGQ क्वार्टर्स, UAS कैंपस, दिन्नूर मेन रोड, आरटी नगर, HMT ब्लॉक, चामुंडी नगर, आर्मी वेटरंस कॉलोनी, डॉलर्स कॉलोनी, MLA लेआउट, नृपतुंगा एक्सटेंशन, कृष्णप्पा ब्लॉक, CBI मेन रोड, वेणुगोपाला लेआउट, जजेज कॉलोनी, करियन्ना लेआउट, योगेश्वर नगर, रिंग रोड, कुवेम्पु नगर, नेताजी नगर, स्टर्लिंग गार्डन लेआउट, AGS कॉलोनी, SBM कॉलोनी, संजय नगर, AECS लेआउट, गेद्दालहल्ली, भूपसंद्रा, सेंट्रल एक्साइज लेआउट, कल्पना चावला रोड, मोहम्मद लेआउट, VSNL व्हाइट हाउस, अमरज्योति लेआउट, सनराइज कॉलोनी, मैत्री बाजार, थिम्मक्का लेआउट, अक्कयम्मा लेआउट और गुड्डदहल्ली में बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

विज्ञापन

बिजली कटने से पहले क्या करें?

बिजली कटने से पहले क्या करें?5 / 8

अगर आपका इलाका भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, तो मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक पहले ही चार्ज कर लें. जरूरत होने पर पानी की मोटर समय से चला लें और स्टोर कर लें.

बिजली आने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?

बिजली आने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?6 / 8

बिजली बहाल होने के बाद सभी भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एक साथ चालू करने से बचें. बेहतर रहेगा कि आप कुछ मिनट इंतजार करें और फिर एक-एक करके उपकरण चालू करें. क्योंकि इससे अचानक वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से टीवी, फ्रिज, एसी और कंप्यूटर जैसे महंगे उपकरणों को नुकसान होने की संभावना कम रहती है.

विज्ञापन

मेंटेनेंस कार्य से क्या होगा?

मेंटेनेंस कार्य से क्या होगा?7 / 8

ऐसे रखरखाव कार्य का उद्देश्य सिर्फ अस्थायी बिजली कटौती करना नहीं, बल्कि पूरे बिजली नेटवर्क को पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाना है. ऐसे तकनीकी सुधार से भविष्य में अचानक बिजली जाने, तकनीकी खराबी और लंबे समय तक सप्लाई बाधित रहने जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद रहती है. इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी.

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

समस्या होने पर यहां करें संपर्क8 / 8

अगर सप्लाई बहाल होने के बाद आपको किसी तरह की समस्या होताी है, तो BESCOM ने अपील की है कि समस्या की जानकारी अपने जिले के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर फोटो, वीडियो या संदेश भेजकर दे सकते हैं, इसके अलावा उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. (Image: Pexels/Social Media) यह भी पढ़ें:- वाशरूम, बाथरूम, टॉयलेट, रेस्टरूम और पाउडर रूम, एक नहीं.. अलग-अलग हैं सभी, जानिए क्या

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन