चीन, थाईलैंड समेत इन देशों में बड़े चाव से लोग खाते हैं मगरमच्छ का मांस! सड़कों पर लगती हैं दुकानें

क्या आप जानते हैं उन देशों के बारे में जहां, खूंखार मगरमच्छों को डर नहीं बल्कि स्वाद के नजर से देखा जाता है. आइए जानते हैं इस स्टोरी में उन देशों के बारे में.

Crocodile Meat Countries
1 / 7

मगरमच्छ दुनिया के उन खूंखार जानवरों में से एक है, जिसके चंगुल में फंसे शिकार का बचना बेहद मुश्किल होता है. इस जानवर को नदियों का राजा भी कहा जाता है, क्योंकि पानी में इसकी रफ्तार और शिकार करने का तरीका हर किसी को हैरान कर देता है. शिकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, यह जीव अपना पेट भरने के लिए उस पर जरूर अटैक करता है.  

विज्ञापन

नाम सुनकर ही कांपते हैं लोग

नाम सुनकर ही कांपते हैं लोग2 / 7

मगरमच्छ की खौफ इतना ज्यादा लोगों के बीच रहता है कि अगर किसी इलाके में बात फैल जाए कि वहां एक मगरमच्छ देखा गया है, तो लोग घर से बाहर निकलने से भी डरते हैं.

विज्ञापन

कई देशों में स्वाद के नजर से देखते हैं लोग

कई देशों में स्वाद के नजर से देखते हैं लोग3 / 7

एक तरफ जहां लोग मगरमच्छों को डर का दूसरा नाम कहते हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं, जो इन्हें स्वाद की नजर से देखते हैं. इस स्टोरी में हम जिन देशों के बारे में बात करेंगे, वहां न सिर्फ इनका शिकार होता है, बल्कि इनका मांस खुले में बिकता है और लोग बड़े चाव के साथ इसे खाते हैं.

चीन

चीन4 / 7

चीन अपने अजीबोगरीब खानपान के लिए जाना जाता है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि वहां लोग बकरी, सांप, कुत्ता आदि कई जानवरों का मांस खाते हैं, जिसके बारे में सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस देश में मगरमच्छ जैसे खूंखार जानवरों का मांस भी बड़े स्तर पर खाया जाता है.

विज्ञापन

थाईलैंड

थाईलैंड5 / 7

अपनी पर्यटन के लिए मशहूर थाईलैंड में भी मगरमच्छों का शिकार होता है और उनके मांस को खाने में इस्तेमाल किया जाता है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो साने आती रहती हैं, जहां लोग सड़कों पर मगरमच्छ को बांधकर उनके टुकड़े करके बेचते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि थाईलैंड में मगरमच्छों की खेती भी होती है.

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया6 / 7

ऑस्ट्रेलिया भी अपने पर्यटन के लिए दुनियाभर में मशहूर है, खासतौर से यहां मौजूद जंगल और तरह-तरह के जानवरों को देखने के लिए दूर देशों से लोग आते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस देश में भी कुछ जगहों पर मगरमच्छ का मांस बिकता है और लोग तरह-तरह के पकवान के रूप में इसका सेवन करते हैं.

विज्ञापन

अमेरिका के कुछ हिस्सों में

अमेरिका के कुछ हिस्सों में7 / 7

अमेरिका में एलिगेटर (जो मगरमच्छ का करीबी रिश्तेदार है) दक्षिणी और कैजुन खानपान का एक अहम हिस्सा है. लुइसियाना और फ्लोरिडा जैसे राज्यों में इसे 'गंबो' और फ्राइड डिशेज में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Country With Most Rivers: रूस है दुनिया का एकमात्र देश, जहां बहती हैं इतनी नदियां! अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन