भारत में मिला था धरती का विशालकाय सांप, 50 फीट लंबाई और 1000 किलो वजन ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

क्या आप जानते हैं भारत में भी एक जमाने में विशालकाय सांप रहा करते थे, जिसका वजन हजार किलो हुआ करता था और लंबाई इतनी की आप सोच कर ही हैरान रह जाएंगे.

Vasuki Indicus Giant Snake
1 / 9

सांपों की जब भी बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहले अजगर, कोबरा आदि का नाम आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में धरती का सबसे लंबा सांप रहता था, जिसका जीवाश्म वैज्ञानिकों को मिला है. आइए जानते हैं इस नई खोज के बारे में.  

विज्ञापन

करोड़ों साल पहले भारत में रहते थे विशालकाय सांप

करोड़ों साल पहले भारत में रहते थे विशालकाय सांप2 / 9

सांपों की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही हैरान करने वाली भी. वैज्ञानिकों को भारत में एक ऐसे प्राचीन सांप के जीवाश्म मिले हैं, जिसकी अनुमानित लंबाई करीब 50 फीट और वजन लगभग 1000 किलोग्राम माना जा रहा है.

विज्ञापन

कच्छ की खदान से मिले करोड़ों साल पुराने अवशेष

कच्छ की खदान से मिले करोड़ों साल पुराने अवशेष3 / 9

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2024 में IIT रुड़की के वैज्ञानिकों ने गुजरात के कच्छ स्थित पनांध्रो लिग्नाइट खदान से इस विशाल सांप के जीवाश्म खोजे थे. शोध के अनुसार, ये अवशेष करीब 4.7 करोड़ साल पुराने माने जा रहे हैं.

भगवान शिव के नाग के नाम पर रखा गया नाम

भगवान शिव के नाग के नाम पर रखा गया नाम4 / 9

इस प्राचीन सांप को वैज्ञानिकों ने 'वासुकी इंडिकस' नाम दिया. 'वासुकी' नाम हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान शिव के गले में विराजमान नाग से जुड़ा है, जबकि 'इंडिकस' भारत में इसकी खोज को दर्शाता है.

विज्ञापन

रीढ़ की 27 हड्डियों ने खोले बड़े राज

रीढ़ की 27 हड्डियों ने खोले बड़े राज5 / 9

शोधकर्ताओं को वासुकी इंडिकस की रीढ़ की 27 हड्डियां मिलीं, जिनमें ज्यादातर अच्छी स्थिति में थीं. इन हड्डियों की बनावट से संकेत मिला कि यह पूरी तरह विकसित सांप था और उसका शरीर काफी चौड़ा और मजबूत रहा होगा.

50 फीट तक लंबाई का लगाया गया अनुमान

50 फीट तक लंबाई का लगाया गया अनुमान6 / 9

जीवाश्मों के आकार और बनावट के आधार पर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि वासुकी इंडिकस की लंबाई करीब 35.8 से 49.9 फीट के बीच रही होगी. इसका संभावित वजन लगभग 1 हजार तक पहुंचने का अनुमान है.

विज्ञापन

अजगर या एनाकोंडा की तरह करता था शिकार

अजगर या एनाकोंडा की तरह करता था शिकार7 / 9

इतने बड़े आकार को देखते हुए वैज्ञानिकों का मानना है कि वासुकी इंडिकस तेज गति से पीछा करने वाला शिकारी नहीं रहा होगा. माना जा रहा है कि यह दलदली और तटीय इलाकों में छिपकर शिकार करता होगा, जैसे अजगर या एनाकोंडा की तरह.

किस परिवार से था यह प्राचीन सांप

किस परिवार से था यह प्राचीन सांप8 / 9

वैज्ञानिकों ने वासुकी इंडिकस को मैडत्सोइडे परिवार में रखा है. यह सांपों का एक प्राचीन समूह था, जो करोड़ों साल पृथ्वी पर मौजूद रहा.

विज्ञापन

टाइटनोबोआ से भी लंबाई में मुकाबला

टाइटनोबोआ से भी लंबाई में मुकाबला9 / 9

वासुकी इंडिकस की लंबाई दुनिया के सबसे मशहूर विशालकाय सांप टाइटनोबोआ से मुकाबला करती है. कोलंबिया में मिले टाइटनोबोआ की लंबाई करीब 14 मीटर आंकी गई थी और उसका वजन लगभग 1.13 टन रहा बताया जाता है, यानी की भारत में पाया गया विशालकाय वासुकी इंडिकस काफी हद तक इसे टक्कर देता है, लेकिन टाइटनोबोआ का वजन थोड़ा ज्यादा है. (Image: AI) यह भी पढ़ें: चीनी की आदत छोड़नी है? इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करें, मिठास के साथ मिलेगा स्वाद भी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन