रेलवे कर्मचारियों को भी इन ट्रेनों में नहीं मिलती मुफ्त यात्रा की सुविधा, नियम तोड़ने पर तुरंत उतार देते हैं अधिकारी

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि रेल से जुड़े कर्मचारियों को जो यात्रा पास दिया जाता है, वह क्या उसकी मदद से किसी भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं?

Indian Railways Duty Pass rules
1 / 7

आपने कई बार सुना होगा कि रेल कर्मचारी के पास एक खास पास होता है, जिसकी मदद से वह आसानी से किसी भी ट्रेन में यात्रा कर सकता है. क्या है पूरा नियम और किन ट्रेनों ये पास काम नहीं करता, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.  

विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों की फ्री यात्रा को लेकर गलतफहमी

रेलवे कर्मचारियों की फ्री यात्रा को लेकर गलतफहमी2 / 7

अक्सर लोगों का मानना है कि रेलवे कर्मचारी देश की हर ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. रेलवे के नियमों के अनुसार, मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ तय शर्तों और निर्धारित ट्रेनों में ही दी जाती है.

विज्ञापन

इन प्रीमियम ट्रेनों में मान्य है रेलवे पास

इन प्रीमियम ट्रेनों में मान्य है रेलवे पास3 / 7

रेलवे कर्मचारियों को वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस जैसी कई प्रीमियम ट्रेनों में पात्रता के अनुसार पास का लाभ मिल सकता है. यात्रा की श्रेणी कर्मचारी के पे-लेवल पर निर्भर करती है.

इन ट्रेनों में नहीं चलता रेलवे पास

इन ट्रेनों में नहीं चलता रेलवे पास4 / 7

महाराजा एक्सप्रेस, पैलेस ऑन व्हील्स और अन्य आईआरसीटीसी या राज्य पर्यटन निगमों द्वारा चलाई जाने वाली लक्जरी ट्रेनों में रेलवे पास मान्य नहीं होता. इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए कर्मचारियों को भी सामान्य यात्रियों की तरह पूरा टिकट खरीदना पड़ता है, जोकि आम ट्रेनों के मुकाबले कई गुना महंगा होता है.

विज्ञापन

क्या रेलवे पास से कितनी भी फ्री यात्रा कर सकते हैं?

क्या रेलवे पास से कितनी भी फ्री यात्रा कर सकते हैं?5 / 7

रेलवे कर्मचारियों को सीमित संख्या में ही प्रिविलेज पास दिए जाते हैं. पास की संख्या उनकी सेवा अवधि, पद और पे-लेवल के आधार पर तय होती है. इसलिए हर समय और हर यात्रा के लिए मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध नहीं होती.

पीटीओ सुविधा में भी देना पड़ता है किराया

पीटीओ सुविधा में भी देना पड़ता है किराया6 / 7

रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले प्रिविलेज टिकट ऑर्डर (PTO) के तहत भी यात्रा पूरी तरह मुफ्त नहीं होती. बल्कि इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर कर्मचारी को निर्धारित किराये का लगभग एक-तिहाई हिस्से का भुगतान करना पड़ता है.

विज्ञापन

यात्रा से पहले नियम जानना है सबसे जरूरी

यात्रा से पहले नियम जानना है सबसे जरूरी7 / 7

अगर कोई यह मानता है कि रेलवे कर्मचारी हर ट्रेन में बिना टिकट सफर कर सकते हैं, तो यह सही नहीं है. यात्रा की सुविधा सिर्फ रेलवे के तय नियमों और पात्रता के अनुसार मिलती है. नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है, जिसमें फाइन का प्रावधान शामिल है. यह भी पढ़ें:क्या भारत का युवा रह जाएगा कुंवारा? दुल्हन के इंतजार में बढ़ रही उम्र, जानिए किस राज्य में सबसे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन