धरती की सबसे सुनसान जगह, जो जमीन से है 2000+ Km दूर; कहलाती है सैटेलाइट्स का कब्रिस्तान

क्या आप जानते हैं धरती पर एक ऐसी जगह है, जो जमीन से हजारों किलोमीटर दूर है, लेकिन अंतरिक्ष में मौजूद स्पेस स्टेशन के काफी नजदीक है और साथ ही, यह जगह सैटेलाइट्स का कब्रिस्तान भी कहलाती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Point Nemo
1 / 8

धरती पर एक ऐसी जगह भी है, जहां चारों तरफ सिर्फ समुद्र दिखाई देता है और सबसे नजदीक जमीन करीब 2,688 किलोमीटर दूर है. इतना ही नहीं यहां पानी में हर तरफ सैटेलाइट्स के पार्ट्स बिखरे हुए हैं.  

विज्ञापन

1992 में खोजा गया था यह अनोखा स्थान

1992 में खोजा गया था यह अनोखा स्थान2 / 8

पॉइंट निमो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है और इसे 1992 में सर्वे इंजीनियर ह्रवोये लुकाटेला ने कंप्यूटर आधारित गणना से खोजा था. यह जगह दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच स्थित है. यहां किसी भी देश का अधिकार नहीं है.

विज्ञापन

यहां इंसान का अता-पता नहीं

यहां इंसान का अता-पता नहीं3 / 8

पॉइंट निमो के आसपास कोई आबादी नहीं रहती और नजदीकी छोटे जमीन या द्वीप भी हजारों किलोमीटर दूर हैं. साथ ही, कोई भी जहाज यहां से नहीं गुजरता है, इसलिए यह इलाका दुनिया के सबसे अलग-थलग क्षेत्रों में गिना जाता है.

जमीन से ज्यादा करीब स्पेस स्टेशन

जमीन से ज्यादा करीब स्पेस स्टेशन4 / 8

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जगह की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन इसके ऊपर से गुजरता है, तब उसमें मौजूद अंतरिक्ष यात्री जमीन पर मौजूद लोगों की तुलना में पॉइंट निमो के ज्यादा करीब होते हैं.

विज्ञापन

अंतरिक्ष के कबाड़ का बना है कब्रिस्तान

अंतरिक्ष के कबाड़ का बना है कब्रिस्तान5 / 8

पॉइंट निमो के आसपास का समुद्री क्षेत्र पुराने अंतरिक्ष यानों और सैटेलाइट्स की वापसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसकी बेहद दूर स्थिति के कारण गिरने वाले मलबे से लोगों और आबादी को खतरा कम रहता है और स्पेस मिशन भी ठीक से हो पाता है.

कई बड़े अंतरिक्ष यान यहीं किए गए खत्म

कई बड़े अंतरिक्ष यान यहीं किए गए खत्म6 / 8

दशकों में कई निष्क्रिय अंतरिक्ष यान और स्पेस स्टेशन के हिस्सों को इस इलाके में गिराया गया है. रूसी मीर स्पेस स्टेशन और कई सैल्यूट स्टेशनों के पार्ट्स भी इसी क्षेत्र गिराए गए हैं.

विज्ञापन

1997 की रहस्यमयी ब्लूप आवाज ने डराया

1997 की रहस्यमयी ब्लूप आवाज ने डराया7 / 8

साल 1997 में एक अजीब घटना घटी, समुद्र के भीतर से एक अजीब और बेहद तेज आवाज रिकॉर्ड हुई, जिस ने वैज्ञानिकों को लंबे समय तक उलझाए रखा. इसे 'द ब्लूप' नाम दिया गया और शुरुआत में इसकी वजह को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन रहस्य बाद में सुलझ गया.

क्या किसी मॉन्स्टर की थी आवाज

क्या किसी मॉन्स्टर की थी आवाज8 / 8

NOAA के अनुसार 'ब्लूप' किसी समुद्री राक्षस की आवाज नहीं थी. वैज्ञानिकों ने पाया कि यह तेज आवाज बड़े हिमखंडों (बर्फ के टूटने) में दरार पड़ने और उनके टूटने से पैदा होने वाली प्राकृतिक आवाज थी, जिसे समुद्र के भीतर दूर तक रिकॉर्ड किया गया था. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: दिल्ली में बच्चों का वीकेंड बनाएं खास, इन 5 म्यूजियम में फन के साथ बढ़ेगी उनकी नॉलेज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन