चीन में अनोखा अंतिम संस्कार! शव के साथ दफनाई गई 1.5 करोड़ की लग्जरी कार, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

चीन में एक परिवार ने अंतिम संस्कार के दौरान करीब 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार को जमीन में दफना दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में गुस्सा और बहस शुरू हो गई.

China Funeral Viral
1 / 7
Credit: Social Media

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?2 / 7

चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक परिवार ने अपने बुजुर्ग सदस्य के अंतिम संस्कार के दौरान एक लग्जरी कार को जमीन में दफना दिया. ये घटना तब चर्चा में आई जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन

करोड़ों की थी कार

करोड़ों की थी कार3 / 7

दफनाई गई कार एक मर्सिडीज-बेंज S450L थी, जिसकी कीमत लगभग 1.1 मिलियन युआन यानी करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई. कार पर '8888' नंबर प्लेट भी लगी थी, जिसे चीन में बेहद शुभ माना जाता है और इसकी भी काफी कीमत होती है.

क्यों दफनाई गई कार?

क्यों दफनाई गई कार?4 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृत व्यक्ति को लग्जरी कारों का काफी शौक था. परिवार का मानना था कि इस कार को साथ दफनाने से उन्हें परलोक में आराम मिलेगा. चीन में परंपरा के तहत लोग आमतौर पर कागज से बनी चीजें जलाते हैं, लेकिन यहां असली कार दफनाई गई.  

विज्ञापन

कैसे हुआ अंतिम संस्कार?

कैसे हुआ अंतिम संस्कार?5 / 7

वीडियो में देखा गया कि एक खुदाई मशीन (excavator) की मदद से कार को कब्र में उतारा गया. कार को लाल कपड़े और रिबन से सजाया गया था. गांव के कई लोग इस प्रक्रिया में शामिल हुए और बाद में उन्हें पैसे भी दिए गए.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर मचा बवाल6 / 7

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसे फिजूलखर्ची और दिखावा बताया. कई यूजर्स ने कहा कि ये पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है और इस तरह के काम गलत उदाहरण पेश करते हैं.

विज्ञापन

सरकार ने की कार्रवाई

सरकार ने की कार्रवाई7 / 7

मामला बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और परिवार को फटकार लगाई. अधिकारियों ने इसे अंधविश्वास से जुड़ा बताया और कार को दफनाने को गैरकानूनी करार दिया. परिवार को माफी मांगनी पड़ी और उन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन