WWE में Roman Reigns की हो गई चांदी! 2026 में कुल नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कई सालों से वो तगड़ा काम कर रहे हैं. कंपनी द्वारा उन्हें बढ़िया पैसा भी दिया जाता है. आइए आपको बताते हैं कि 2026 में ट्राइबल चीफ की नेटवर्थ कितनी है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns Net Worth: 2012 में रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद बतौर फेस उन्होंने अच्छा काम किया. हालांकि, उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसी के साथ रेंस की किस्मत चमक गई. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. अब वो WWE के ब्रांड हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. पिछले कुछ सालों से WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में रेंस टॉप पर रहे हैं. रेसलिंग फैंस के दिमाग में एक ही सवाल रहता है कि रेंस की नेटवर्थ कितनी है. आइए आपको बताते हैं कि 2026 में ट्राइबल चीफ की नेटवर्थ क्या है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस की नेटवर्थ

रोमन रेंस की नेटवर्थ2 / 6

Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस की नेटवर्थ 14 मिलियन डॉलर है. रेंस की कमाई का मुख्य साधन WWE है. इसके अलावा वो हॉलीवुड और एडवर्टाइजमेंट से भी पैसा कमाते हैं. रेंस की मर्चेंडाइज से भी बढ़िया कमाई हो जाती है. रेंस की फ्यूचर में नेटवर्थ और बढ़ सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

2026 रहा रेंस के लिए शानदार

2026 रहा रेंस के लिए शानदार3 / 6

रोमन रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा था. उन्हें बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. 2026 अभी तक उनके लिए बढ़िया रहा है. रेंस को ट्रिपल एच ने शुरुआत में ही पुश दे दिया था. रेंस ने सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में तगड़ी जीत हासिल की. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 में ये 5 WWE स्टार्स अपने करीबियों को दे सकते हैं बड़ा धोखा

रेसलमेनिया 42 में बने चैंपियन

रेसलमेनिया 42 में बने चैंपियन4 / 6

रॉयल रंबल जीतने के बाद रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मेन इवेंट में तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. रेंस के चैंपियन बनने पर फैंस बहुत ज्यादा खुश हुए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दो बार किया डिफेंड

दो बार किया डिफेंड5 / 6

रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस ने अभी तक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दो बार डिफेंड की. जेकब फाटू के खिलाफ बैकलैश और क्लैश इन इटली में उनका मैच हो चुका है. दोनों बार रेंस ने जीत हासिल की. अब तो फाटू को रेंस ने ब्लडलाइन में शामिल कर लिया है. (Photo: WWE.com)

समरस्लैम में होगा बड़ा मैच

समरस्लैम में होगा बड़ा मैच6 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. रेंस अपनी चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच खतरनाक मैच की उम्मीद जताई जा रही है. रेंस को हराने का दावा रॉलिंस ठोक चुके हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: कौन है वो महिला रेसलर, जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के WWE टाइटल रन को ध्वस्त कर इतिहास रचा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन