SummerSlam 2026 में ये 5 WWE स्टार्स अपने करीबियों को दे सकते हैं बड़ा धोखा

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. फैंस को बड़े मुकाबले इस बार देखने मिलेंगे. हमेशा की तरह इस बार भी धोखाधड़ी हो सकती है. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपने पार्टनर को धोखा दे सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम 2026 के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. मैच कार्ड लगभग तैयार हो चुका हैं. दो दिन में फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. कुछ स्टार्स के लिए जीत जरूरी है. हमेशा इस शो में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो दर्शकों को चौंका देती हैं. इस बार भी ऐसा हो सकता है. ट्रिपल एच ने बड़ा सरप्राइज रखा होगा. SummerSlam 2026 में धोखाधड़ी होना पक्का है. यहां हम आपको पांच WWE स्टार्स के बारे में बताएंगे जो SummerSlam 2026 में अपने पार्टनर को धोखा देकर सभी को चौंका सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ2 / 6

समरस्लैम 2026 में द उसोज़ और जेकब फाटू का मुकाबला एलए नाइट, रॉयस कीज और सोलो सिकोआ के साथ बुक किया गया है. इस मैच में तगड़ा एक्शन होगा. मुकाबले में सिकोआ बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो कीज और नाइट को धोखा देकर ब्लडलाइन से हाथ मिल सकता है. इस तरह नाइट और कीज को हार मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

राकेल रॉड्रिगेज

राकेल रॉड्रिगेज3 / 6

समरस्लैम में लिव मॉर्गन अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर मैच हासिल किया था. पिछले कुछ महीनों में मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज के बीच कई बार अनबन देखने को मिली. राकेल इस बार मॉर्गन को बड़ा धोखा दे सकती हैं. उनकी वजह से लिव को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

पॉल हेमन

पॉल हेमन4 / 6

समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. इस मैच के ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. मुकाबले में पॉल हेमन बड़ा गेम खेल सकते हैं. वो लैसनर को धोखा देकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं. ओबा फेमी से हेमन हाथ मिला सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस5 / 6

एलेक्सा ब्लिस का किरदार अभी तक साधारण रहा है. पिछले कुछ समय से वो शार्लेट फ्लेयर के साथ टैग टीम डिवीजन में काम कर रही हैं. ब्लिस अब कैरेक्टर में बदलाव कर सकती हैं. वो समरस्लैम 2026 में फ्लेयर को धोखा देकर सभी को चौंका सकती हैं. एलेक्सा को इसके बाद बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

जेडी मैकडॉना

जेडी मैकडॉना6 / 6

जेडी मैकडॉना भी समरस्लैम 2026 में डॉमिनिक मिस्टीरियो को धोखा देकर चौंका सकते हैं. मिस्टीरियो का सामना डेनहाउजेन के साथ तय किया गया है. मैकडॉना इनके मैच में दखलअंदाजी कर डॉमिनिक को हरा सकते हैं. इसके बाद दोनों की राइवलरी की शुरुआत हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन